October Long Weekends: अक्टूबर में है छुट्टियों की भरमार, त्योहारों पर बन रहा लंबे वीकेंड का चांस
October Long Weekends: अक्टूबर हमेशा से त्योहारों और रौनक का महीना माना जाता है। पूरे देश में इस समय माहौल ही अलग होता है - कहीं पंडालों की सजावट, कहीं पटाखों की गूंज और कहीं परिवार संग घूमने-फिरने की योजनाएं। अक्टूबर 2025 इस मायने में और भी खास है क्योंकि इस बार त्योहारों के साथ लंबे वीकेंड भी मिल रहे हैं। गांधी जयंती, दशहरा, दिवाली और भाई दूज जैसे बड़े पर्वों की वजह से यह महीना लोगों के लिए यादगार बन जाएगा।
खासकर दिवाली और भाई दूज के मौके पर चार से पांच दिन का समय मिलेगा जिसमें लोग ट्रेवल, शॉपिंग, मेलों और थीम पार्क जैसे इमैजिका में मस्ती कर सकते हैं। त्योहारों और छुट्टियों का यह संगम सचमुच अक्टूबर 2025 को परिवार और दोस्तों संग खुशियां मनाने का बेहतरीन मौका बना रहा है। गांधी जयंती-दशहरा की छुट्टियां तो अभी चल ही रही हैं, आगे अभी और भी लंबे वीकेंड्स आने वाले हैं।

दिवाली वीकेंड
इस बार दिवाली का त्योहार तीन दिन के लंबे वीकेंड का तोहफा लेकर आएगा।
- शनिवार, 18 अक्टूबर - दिवाली से पहले की खरीदारी और तैयारियों का दिन।
- रविवार, 19 अक्टूबर - दिवाली का मुख्य पर्व, रोशनी और खुशियों के साथ।
- सोमवार, 20 अक्टूबर - कई दफ्तर और संस्थान बंद रहेंगे, जिससे यह लंबा वीकेंड बनेगा।
ये भी पढ़ें: Char dham yatra 2025: मानसून की बारिश थमी, यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, आंकड़ा 45 लाख पार, केदारनाथ में सबसे ज्यादा
दिवाली ब्रेक में कहां जाएं?
परिवार के साथ छोटी यात्रा का यह सही समय है। अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं तो जयपुर, ऋषिकेश, आगरा, नैनीताल जैसे पास के लोकेशन पर घुमने जा सकते हैं।
भाई दूज वीकेंड
भाई दूज का त्योहार भी अक्टूबर में लंबा वीकेंड दे रहा है।
- गुरुवार, 23 अक्टूबर - एक दिन छुट्टी लेकर त्योहार की शुरुआत जल्दी की जा सकती है।
- शुक्रवार, 24 अक्टूबर - भाई दूज पर भाई-बहन का प्यार और पारंपरिक रस्में।
- शनिवार और रविवार, 25-26 अक्टूबर - वीकेंड पर परिवार और भाई-बहन के साथ सैर-सपाटा।
भाई दूज पर घूमने की जगहें
- थीम और वाटर पार्क
- नजदीकी हिल स्टेशन
- स्थानीय त्योहार बाजारों में खरीदारी
अक्टूबर के त्योहार
अक्टूबर 2025 में दो बड़े लंबे वीकेंड - दिवाली और भाई दूज - एक के बाद एक मिल रहे हैं। ऐसे में यह महीना यात्रा, आराम और उत्सव तीनों का सही संगम बनेगा। चाहे आप परिवार संग यात्रा करना चाहें या थीम पार्क में मजेदार दिन बिताना चाहें, इमैजिका जैसे विकल्प इस छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Luxurious Travel Destinations: किन लग्जरियस लोकेशन ने बनाई भारतीयों की ट्रेवल लिस्ट में जगह?












Click it and Unblock the Notifications