Nita Ambani Fitness: ये देसी और सस्ता लाल जूस पीकर 60 की उम्र में नीता अंबानी हैं सुपरफिट, आप भी जानें सीक्रेट

Nita Ambani Fitness: नीता अंबानी देश के सबसे अमीर हस्ती की पत्नी होने के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी ग्रेस और फिटनेस की वजह से भी जानी जाती हैं। वह देश-दुनिया की कई समाज कल्याण से जुड़ी संस्थाओं के लिए भी काम करती हैं। 60 वर्ष की उम्र में भी उनकी एनर्जी और ग्लो देखकर हर कोई यही पूछता है कि आखिर उनकी फिटनेस का राज क्या है? अंबानी परिवार के सदस्य आम तौर पर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात नहीं करते हैं। हालांकि, नीता अंबानी की फिटनेस को लेकर काफी चर्चा रहती है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नीता अंबानी अपने दिन की शुरुआत विदेशों से मंगाए जूस या डिटॉक्स ड्रिंक से नहीं करती हैं। वह एक देसी और सस्ता हेल्थ ड्रिंक चुकंदर का जूस नियमित तौर पर पीती हैं। इसके अलावा, अपनी फिटनेस के लिए वह सही डाइट, ध्यान और योग भी करती हैं।

Nita Ambani Fitness

Nita Ambani Fitness: हेल्दी ड्रिंक से दिन की शुरुआत

नीता अंबानी अपने दिन की शुरुआत बेहद हेल्दी मॉर्निंग रूटीन से करती हैं। कहा जाता है कि वे सुबह ब्रेकफास्ट से पहले चुकंदर का जूस पीना नहीं भूलतीं। ये लाल जूस न सिर्फ उनके चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है बल्कि उन्हें पूरे दिन एनर्जेटिक भी रखता है। अगर आप भी सुबह कोई आसान से डिटॉक्स ड्रिंक से शुरुआत करना चाहती हैं, तो बीटरूट जूस आपके लिए बेहतरीन विकल्प है।

यह भी पढ़ें: Nita Ambani Fashion: नीता अंबानी की फेवरेट साड़ी की कीमत है लाखों में, पहले सिर्फ रानियों के लिए होती थी तैयार

Morning Drink से मिलेगी दिन भर की एनर्जी

- चुकंदर को नेचुरल ब्लड प्यूरिफायर कहा जाता है। इसमें फोलेट, मैंगनीज, पोटेशियम, आयरन और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

- यह जूस शरीर में खून को साफ करने, त्वचा में नेचुरल निखार लाने और थकान को कम करने में मदद करता है।

- इसके अलावा, चुकंदर का जूस ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है और लिवर को डिटॉक्स करता है।

- इसे तैयार करना भी बेहद आसान है। सिर्फ कुछ चुकंदर चाहिए जिसकी प्यूरी आपको निकालनी होगी और थोड़ा सा पानी और नमक मिलाकर यह जूस ले सकती हैं।

- चुकंदर में मौजूद प्राकृतिक नाइट्रेट्स शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो बढ़ाते हैं, जिससे त्वचा में फ्रेशनेस और पिंक ग्लो आता है।

यह भी पढ़ें: पिंक साड़ी में Nita Ambani ने 'गल बन गई' पर किया धमाकेदार डांस, Paris Olympics 2024 में बिखेरा जलवा

अगर आप भी नीता अंबानी जैसी फिटनेस और चमकती त्वचा चाहती हैं, तो अपनी डाइट में रोज सुबह एक गिलास चुकंदर का जूस जरूर शामिल करें। ये पूरी तरह नेचुरल और किफायती है। न कोई महंगी दवा, न सप्लीमेंट। बस एक हेल्दी आदत, जो आपको अंदर से सुंदर और मजबूत बनाती है।

नोट: यहां सामान्य जानकारी दी गई है और इसे एक्सपर्ट की राय न समझें। इस्तेमाल करने से पहले विशेषज्ञों की राय जरूर शामिल करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+