Nail White Marks: नाखूनों पर होते हैं सफेद निशान? तुरंत हो जाएं अलर्ट, हो सकती हैं गंभीर बीमारी

कई बार लोगों के नाखूनों पर सफेद रंग के छोटे-छोटे स्पॉट्स देखे जाते हैं। लेकिन क्या ये स्पॉट्स किसी गंभीर बीमारी के संकेत होते हैं?

Nails White Mark: अक्सर देखा गया है कि हमारे हाथों के नाखूनों में सफेद रंग के छोटे-छोटे स्पॉट्स होते हैं। जो कि एक वक्त बाद ठीक हो जाते हैं। लेकिन एक बार आप अपने हाथ में चेक करें कहीं नाखुनों पर किसी तरह का सफेद स्पॉट तो नहीं है? अगर है तो खबर आपके लिए है। आज हम आपको बताएंगे कि ये एक महज निशान है या फिर किसी बीमारी का संकेत है।

सबसे पहले हम आपको बताते हैं कि आखिर नाखूनों पर क्यों होते हैं ये सफेद निशान? आइए इसकी मुख्य वजह जानते हैं।

1. पोषक तत्वों की कमी होना: शरीर में प्रोटीन, कैल्शियम और जिंक की कमी की वजह से आपके नाखूनों पर सफेद रंग के दाग पड़ सकते है। इसके अलावा आयरन की कमी के कारण भी यह समस्या देखने को मिल सकती है।

White Nail

2. एलर्जी: कई बार हम अपने नाखूनों को अच्छा रखने के लिए लोकर नेटपेंट का इस्तेमाल कर गलती कर बैठते हैं। उनमें मौजूदा कैमिकल्स की वजह से नाखून पर सफेद निशान हो सकते हैं।

3. अन्य स्वास्थिक बीमारी: कई बार शरीर में अन्य बीमारियों के कारण हमारे नाखून जल्दी टूटने लगते हैं और उनमें सफेद स्पॉट हो जाते हैं। ऐसे में आपकी किडनी या लीवर में इंफेक्शन होने के संकेत हो सकते हैं। या फिर आप किसी अन्य अंदरूनी बीमारी के शिकार हैं। अगर आपके नाखूनों में भी इस तरह के निशान हैं तो बिना देरी करे तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

4. फंगल इन्फेक्शन: कई बार आपने नोटिस किया होगा कि हमारी स्किन गीली रह जाती है जिससे इन्फेक्शन हो जाता है। पानी त्वचा पर रह जाने कारण फंगल इन्फेक्शन हो सकता है, जिससे आपके नाखूनों पर सफेद रंग के निशान पड़ सकते हैं।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+