Monsoon Street Foods: मॉनसून में इन 5 स्ट्रीट फूड्स का लें मजा, दिल और माहौल बनेगा चटपटा

Monsoon Street Foods: बारिश की पहली फुहार के साथ ही मन कुछ चटपटा खाने का करने लगता है। ऐसे में स्ट्रीट फूड्स की याद आना लाजिमी है। सड़क किनारे लगने वाले फूड स्टॉल्स न केवल जेब पर हल्के होते हैं, बल्कि स्वाद में भी लाजवाब होते हैं।

मॉनसून में खाएं ये स्ट्रीट फूड्स
मॉनसून का मौसम इन स्ट्रीट फूड्स का आनंद लेने के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है। गरमा-गरम पकवान, ठंडी हवा और हल्की बारिश का संगम हर खाने के शौकीन के लिए किसी जादुई अनुभव से कम नहीं होता।

Monsoon Street Foods

बारिश के साथ लें इन चटपटी चीजों का मजा

मॉनसून न सिर्फ मौसम में ताजगी लाता है, बल्कि खाने के शौकीनों के लिए भी खास होता है। ऐसे में अगर आप इन स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड्स का आनंद लेना चाहें, तो जरूर लें, लेकिन सफाई और स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए। बारिश की फुहारों के बीच गरमा-गरम जायकों का मजा लेना हर किसी के दिल को छू जाता है।

आइए आपको बताते हैं मॉनसून में आप किन स्ट्रीट फूड्स का जमकर मजा ले सकते हैं-

5 मॉनसून स्पेशल स्ट्रीट फूड्स

1. गरमा-गरम पकौड़े

बारिश और पकौड़े एक-दूसरे के पूरक हैं। आलू, प्याज, पनीर, पालक या मिक्स वेज, पकौड़े किसी भी चीज से बनाए जाएं, इनका स्वाद हर बार नया लगता है। इन्हें हरी चटनी या मीठी इमली की चटनी के साथ खाने का मजा ही कुछ और होता है।

2. भुट्टा (भुना हुआ मकई)

मॉनसून में सड़क किनारे भुट्टा बेचते लोग आसानी से नजर आ जाते हैं। नींबू और मसाले के साथ ताजा भुना हुआ भुट्टा न केवल स्वाद में उम्दा होता है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद होता है।

3. समोसा और खस्ता कचौड़ी

मसालेदार आलू से भरा समोसा और दाल या मसाले से भरी खस्ता कचौड़ी बारिश के मौसम में खास पसंद की जाती है। इनका स्वाद गर्मागरम चाय के साथ और भी बढ़ जाता है।

4. चाट-पापड़ी और गोलगप्पे

मॉनसून में थोड़ी चटपटी चीजों का स्वाद लेने का भी अपना अलग मजा है। चटनी, दही और मसालों से सजी चाट-पापड़ी या मिर्च-मसाले से भरे गोलगप्पे हर उम्र के लोगों को भाते हैं।

5. अंडा रोल या पाव भाजी

अगर कुछ हैवी खाना हो, तो अंडा रोल, पाव भाजी या वड़ा पाव जैसे स्ट्रीट फूड्स बेहतरीन ऑप्शन हैं। मुंबई का प्रसिद्ध वड़ा पाव और मसालेदार पाव भाजी मॉनसून के मौसम में बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है।

हेल्थ का भी रखें ध्यान

हालांकि, मॉनसून में सड़क किनारे चटपटा खाना खाने का मजा कुछ और ही होता है, लेकिन इस मौसम में हाइजीन का भी खास ख्याल रखना जरूरी होता है। साफ-सफाई से तैयार किए गए और ताजी चोजों से बने स्ट्रीट फूड्स का ही सेवन करें ताकि आप बीमारियों से बचे रह सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+