सिर्फ़ ब्रेस्ट ही नहीं, अंडर आर्म की गाँठ भी है ब्रेस्ट कैंसर का इशारा, यहाँ जाने सबकुछ
Breast cancer: टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। हिना का ट्रीटमेंट चल रहा है। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने ब्रेस्ट कैंसर होने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की। सिर्फ हिना खान ही नहीं बल्कि आजकल हर 22 में से एक महिला ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स या फिर डॉक्टरों की मानें तो महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर से जागरूकता उन्हें इस गंभीर बीमारी से बचा सकती है। अगर महिलाएं थोड़ी सतर्कता बरतें या फिर समय रहते इसे पकड़ लें तो इस गंभीर बीमारी का समय पर इलाज किया जा सकता है और इससे बचा जा सकता है।

दिल्ली स्थित इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉक्टर रमेश सरीन बताती हैं कि देश में ब्रेस्ट कैंसर का एक नया ट्रेंड सा देखने को मिल रहा है। देश में अब 30 के आसपास भी इस बीमारी के मामले बढ़ते दिख रहे हैं। 30 साल की उम्र की महिलाएं भी इस गंभीर बीमारी की चपेट में आ रही हैं। कुछ साल पहले तक तो ब्रेस्ट कैंसर 50 साल से ऊपर की महिलाओं को ही अपना शिकार बनाता था।
उन्होंने आगे बताया कि ग्रामीण महिलाओं की अपेक्षा शहरी महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के ज्यादा मामले देखने को मिल रहे हैं। डॉ. सरीन ने बताया कि ब्रेस्ट कैंसर को कैसे पहचाना जा सकता है। अगर आपकी ब्रेस्ट में कोई गांठ हो या फिर कोई मस्सा हो और इसके आकार में बदलाव होने लगे या फिर सूजन के साथ दबाने पर दर्द भी हो, त्वचा का रंग लाल हो, निप्पल से खून आ रहा हो, निप्पल सिकुड़ने लगे या फिर त्वचा में जलन हो रही हो, तो ये ब्रेस्ट कैंसर का संकेत हो सकता है। अगर आपको ऐसे कोई भी लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
कई बार लोगों को लगता है कि ब्रेस्ट कैंसर का पता सिर्फ ब्रेस्ट में दिखने वाले लक्षणों से ही लगाया जा सकता है। मगर ऐसा नहीं है। अगर किसी महिला के अंडरआर्म या फिर बगल में कोई गांठ हो तो वो भी स्तन कैंसर का कोई लक्षण हो सकता है। महिलाओं को अपने स्तनों के साथ अंडरआर्म में भी इस तरह की गांठ या फिर दर्द को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और इसकी जांच खुद करते रहना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications