Diet for Bones: लोहे जैसी मजबूत हो जाएंगी हड्डियां, बस अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें
हड्डियां शरीर का सबसे अहम पार्ट होती हैं। ये आपके शरीर को मजबूती देती हैं। मगर अकसर लोग इनका ख्याल रखना नजरअंदाज कर देते हैं। हमारा पूरा शरीर इन्हीं पर टिका होता है ऐसे में इन्हें मजबूती देने के लिए कैल्शियम रिच डाइट का सेवन बेहद ही ज्यादा जरूरी है। अगर आपको भी अपनी हड्डियां मजबूत करनी है तो कैल्शियम से भरपूर डाइट का सेवन करना चाहिए। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी डाइट के बारे में बताएंगे, जिन्हें खाकर आपकी हड्डियां भी लोहे सी मजबूत हो जाएंगी।
सबसे पहले तो अपनी डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स को शामिल करना कतई ना भूलें। दूध या फिर दूध से बनी चीजों को अपनी डाइट में शामिल जरूर करें। डेयरी में कैल्शियम और विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही इनमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है।

अपनी डाइट में बादाम को शामिल करना ना भूलें। इसमें न सिर्फ विटामिन बल्कि कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे आपकी हड्डियां मजबूत होंगी। साथ ही हरी सब्जियों में फाइबर, आयरन और विटामिन ए भी खूब पाया जाता है।
बादाम और डेयरी प्रोडक्ट्स के साथ-साथ अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करना बिल्कुल भी ना भूलें। इनमें न सिर्फ विटामिन बल्कि कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में होता है और कैल्शियम हमारी हड्डियों को मजबूती देता है। ऐसे में हर सीजन में हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इससे आपकी हड्डियों को मजबूती मिलेगी।
डाइट में सीड्स को शामिल करना बेहद जरूरी है। अपनी डाइट में चिया सीड्स को जरूर शामिल करें। चिया सीड्स को डाइट में शामिल करने से आपको जरूरी विटामिन मिलेंगे। साथ ही ये हड्डियों की सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। चिया सीड्स को आप सलाद में मिलाकर भी खा सकते हैं इसके अलावा आप इसे दही या फिर ओट्स में भी शामिल करके खा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications