गर्मियों में खाने की इन चीजों से बना लें दूरी, थोड़ी सी लापरवाही हो सकती है खतरनाक
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कई राज्यों में मई में सामान्य से अधिक गर्मी वाले दिनों की भविष्यवाणी की है, ऐसे में हेल्दी और हाइड्रेटेड रहने के लिए हम क्या खाते हैं इस पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। खाने-पीने की कुछ चीजों से हमें गर्मी में असहज, पेट फूला हुआ और यहां तक कि डीहाइड्रेट महसूस करा सकते हैं।
हाल ही में यह भी बताया गया था कि देश भर के अस्पतालों में गर्मी से संबंधित बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखी जा रही है। बेहोशी, दौरे, चिड़चिड़ापन, सिरदर्द, अधिक पसीना आना, कमजोरी या चक्कर आना, तेजी से सांस लेना, मतली और उल्टी जैसी गर्मी से संबंधित बीमारियों के संकेतों और लक्षणों पर ध्यान देना भी बेहद जरूरी है।

इस गर्मी के मौसम में परहेज करने वाले फूड्स के बारे में जानना काफी जरूरी है....
1. मसालेदार खाना: गर्मी के मौसम में अपने खाने-पीने पर ध्यान देना जरूरी है। मसालेदार खाने से शरीर का टेंपरेचर बढ़ सकता है और आपको और भी अधिक पसीना आ सकता है। अपने खाने को ठंडा और हल्का रखने की कोशिश करें जो आपको तरोताजा रहने में भी मदद करेगा।
2. सोडा/कोल्हड्रिंक: जब आप धूप में बाहर हों या घर पर हों, तो कोल्ड ड्रिंक्स या सोडा न पियें। ड्रिंक्स में अक्सर कैफीन और चीनी होती है, जो दोनों डीहाइड्रेशन कर सकते हैं। इसमें मौजूद कैफीन आपके शरीर के तापमान को बढ़ा सकता है, जिससे आपको गर्मियों में ज्यादा गर्मी महसूस होगी। छाछ, लस्सी, शिकंजी, नींबू पानी, नारियल पानी, बिना चीनी का ताजा जूस लें।
3. तले हुए फैटी फूड्स: अधिक तले हुए और वसायुक्त खाद्य पदार्थ खाने से आप गर्म मौसम में सुस्त और असहज महसूस कर सकते हैं। अब आपके फ्रेंच फ्राइज़, बर्गर, पिज़्ज़ा, समोसा, वड़ा को बदलने का समय आ गया है। अंडे का सेवन भी कम मात्रा में करना चाहिए।
4. मीठा खाना: मीठा खाना और पेय पदार्थ डीहाइड्रेशन और एनर्जी लॉस का कारण बन सकते हैं, इसलिए इनका सेवन सीमित करना सबसे अच्छा है। ज्यादा शुगर वाले मिल्कशेक, फ्रोजन डेसर्ट, कैंडी और मिठाइयां, ज्यादा चीनी वाले फलों के जूस, टेट्रा पैक फलों के जूस आदि से बचें।
5. रेड मीट: अगर आप नॉन-वेज प्रेमी हैं, तो अब रेड मीट, मटन, पोर्क, बीफ में कटौती करने का समय है क्योंकि ये गर्मियों के दौरान शरीर में ज्यादा गर्मी पैदा कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications