लगातार कम हो रही है आंखों की रोशनी तो अपनाएं ये उपाय, इन बातों का जरूर रखें ख्याल
आजकल के समय में लाइफस्टाइल इतना ज्यादा बिजी हो गया है कि किसी के लिए भी अपनी आँखों का ख्याल रख पाना काफी मुश्किल हो सकता है। कई बार लोग ध्यान नहीं देते और समय के साथ-साथ उनकी आंखों की परेशानियां भी बढ़ने लगती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी आंखों का ख्याल रख सकते हैं और उन्हें स्वस्थ बना सकते हैं।
वैसे तो बढ़ती उम्र के साथ-साथ आंखों की रोशनी कम पड़ना एकदम सामान्य बात है। मगर कई बार उम्र कम होने पर भी लोगों की आंखों की रोशनी बेहद कम हो जाती है। ऐसे में आपको अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जिससे आप अपनी आंखों की रोशनी को बचा सकें।

सबसे पहले तो अपनी आंखों की रेगुलर जांच करवाएं। रेगुलर जांच करवाते रहने से आपको समय रहते अपनी आंखों में होने वाली परेशानी का पता चल जाएगा और आप दवाओं और डाइट की मदद से अपनी आंखों की देखभाल कर इन्हें सुरक्षित बनाए रख सकेंगे।
आंखों की रोशनी को बरकरार रखने के लइए लेपटॉप, मोबाइल फोन या फिर टेबलेट का जितना हो सके कम ही इस्तेमाल करें। आप जितना ज्यादा इनका इस्तेमाल करते हैं, आखों में ड्राइनेस की समस्या आने लगती है।
आंखों की अच्छी सेहत चाहिये तो आपको अपनी डाइट में बदलाव करने होंगे। ऐसा खाना खाइये, जो विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर हो। ऐसे में आपको गाजर, पालक, अंडे औऱ मछलियों को अपनी डाइट में शामिल जरूर करना चाहिए।
अपनी आंखों की मजबूती के लिए आपको योगा करना चाहिए। ध्यान भी आपकी आँखों को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। इससे शरीर में न सिर्फ ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है बल्कि इससे आप खुद अपनी आंखों की रोशनी में फर्क कर सकते हैं।
अच्छे लाइफस्टाइल को अपनाना है तो पर्याप्त नींद को नजरअंदाज बिल्कुल भी नहीं किया जा सकता है। अगर आप अच्छी तरह नींद नहीं लेते हैं, तो इससे आपको कई तरह की बीमारियां घेर सकती हैं। ऐसे में रोजाना आपको सात से आठ घंटे की नींद कम से कम लेनी चाहिए। इससे सबसे ज्यादा फायदा आपकी आंखों को ही होगा।












Click it and Unblock the Notifications