रात को सोने से कितने घंटे पहले करें डिनर? वरना हो सकती हैं ये बड़ी समस्याएं
Late Night Dinner Side Effects: अगर लाइफ को हेल्दी रखना है तो इसके लिए खाने पीने का शेड्यूल सही होना बहुत जरूरी है। लेकिन जिन लोगों को देर से रात को डिनर करने की आदत है या फिर वह सोने से कुछ देर पहले ही डिनर कर रहे हैं तो इससे सेहत को कई सारे नुकसान हो सकते हैं।
अगर आपके सोने का समय रात के 11 बजे का है तो कोशिश करें कि उससे तीन घंटे पहले डिनर कर लें। वरना इससे फिर पेट से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। देर से खाना खाने की वजह से आपको एसिडिटी या फिर अपच और सीने में जलन की शिकायत हो सकती है। साथ ही पेट से जुड़ी कई अन्य बीमारियों का भी शिकार हो सकते हैं।

1. पाचन समस्या
देर रात खाना खाने से पाचनतंत्र पर बुरा असर पड़ता है। जिससे कब्ज और एसिडिटी हो सकती है। अगर आप खाना खाते ही लेट जाते हैं तो आज ही संभल जाएं इसका भी आपने पाचनतंत्र पर गलत प्रभाव पड़ता है।
2. वेट बढ़ना
देर रात में खाना खाने से आपका मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है जिसका सीधा असर आपके वजन पर पड़ता है। खासतौर जिन लोगों का वजन जल्दी बढ़ता है वह कोशिशि करें कि समय से रात को खाना खाएं। बता दें कि, स्लो मेटाबॉलिज्म की वजह से पाचनतंत्र सही से काम नहीं कर पाता इसी वजह से वजन तेजी से बढ़ता है।
3. ब्लड प्रेशर की समस्या
देरी से खाना खाने से ब्लड प्रेशर भी ऊपर-नीचे हो सकता है। इसकी वजह से डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो सकती है। अगर आपकी रोज की आदत है रात को देरी से खाना खाने की इसकी वजह से कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।
कितने घंटे पहले खाएं?
रात को सोने से 3 से 4 घंटे पहले कोशिश करें कि डिनर जरूर कर लें। इससे आपका खाना आसानी से भी डायजेस्ट हो जाएगा। जरूरी ये भी है कि खाना खाने के बाद आप आधा घंटा रोजाना वॉक जरूर करें। इससे आप होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।
ये भी पढ़ें: बरसात में मच्छर काटने से बढ़ सकता है इन बीमारियों का खतरा, बचने के लिए अपनाएं ये उपाय












Click it and Unblock the Notifications