बरसात में मच्छर काटने से बढ़ सकता है इन बीमारियों का खतरा, बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

Mosquito Spread Diseases: बरसात का मौसम और उसके साथ ही मच्छरों का आतंक, हर कोई इससे परेशान है। यह मच्छर दिखने में भले ही छोटे होते हैं लेकिन इसकी वजह से कई गंभीर बीमारियां होने का खतरा बढ़ सकता है।

बारिश के मौसम में मच्छरों के काटने की वजह से गंभीर बीमारियां होती हैं। अगर मच्छर के काटने के बाद आपने उस बीमारी को हल्के में लिया और तुरंत इलाज नहीं कराया तो जान तक जा सकती है। आइए जानते हैं मच्छरों से फैलने वाली बीमारी?

mosquito

1. मलेरिया
मच्छर के काटने की वजह मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी का शिकार हो सकते हैं। मलेरिया के फैलने की वजह एक परजीवी होता है, जो एनाफिलीज मच्छर के काटने से एक दूसरे में फैलता है। मलेरिया की वजह से आपको तेज बुखार, सांस फूलना और चक्कर आने जैसी समस्याएं आ सकती हैं।

2. डेंगू
मच्छर के काटने से डेंगू की बीमारी फैल सकती है। खासतौर से बारिश के मौसम में डेंगू जैसी बीमारी तेजी से फैलती है। इन लक्षणों की बात करें तो शरीर में बहुत तेज दर्द, ब्लीडिंग जैसी समस्या हो सकती है।

3. चिकनगुनिया
चिकनगुनिया भी मच्छरों से फैलने वाली एक बड़ी बीमारी है। चिकनगुनिया के अगर लक्षण जानने हैं तो, इसमें तेज सिरदर्द, बुखार, उल्टी और मसल्स पेन होते हैं। इसके साथ ही चिकनगुनिया होने पर आपको लंबे समय तक शरीर में दर्द महसूस होता है।

बचने के महत्वपूर्ण उपाय
मानसून में अपने आसपास या फिर घर में पानी जमा होने दें।
अपने घर के खिड़की दरवाजों को कोशिश करें कि हमेशा बंद रखें।
कोशिश करें कि बाहर जाने से पहले फूल स्लीव्स के कपड़े पहनें।
घर के कूलर में पानी को एक सप्ताह में बदलते रहे।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।

ये भी पढ़ें: बच्चों की परवरिश के लिए फॉलो करें 'मॉडर्न पैरेंटिंग' के ये 4 आसान टिप्स, ऐसे होगा काम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+