बरसात के मौसम में ऐसे रखें अपनी स्किन का ख्याल, इन टिप्स को जरूर करें फॉलो

भयंकर गर्मी के मौसम के बाद अब मानसून ने दस्तक दे दी है। बारिश आते ही गर्मी से राहत मिल गई है। मगर ये मौसम अपने साथ कई तरह के दिक्कतें लेकर भी आता है। थोड़ी सी लापरवाही आपकी स्किन के लिए बेहद घातक हो सकती है। ऐसे में आपको अपनी स्किन का ख्याल रखना बेहद जरूरी है।

बरसात के मौसम में अकसर मुंहासों की समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर आप नमी के मौसम में अपनी ड्राई स्किन पर मॉइस्चराइजर भी लगाते हैं तो भी स्किन पर पिंपल्स आ सकते हैं। न सिर्फ स्किन बल्कि बरसात के मौसम में आपके बाल भी झड़ सकते हैं। ऐसे में बालों और स्किन का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है।

How to take care of skin in monsoon

ऐसे में दिल्ली में सेंटर ऑफ स्किन केयर एंड हेयर की सीनियर डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर दीपाली भारद्वाज ने 'आजतक' से बातचीत में मानसून के दौरान अपनी स्किन का ख्याल रखने के टिप्स बताए हैं। इस टिप्स में उन्होंने कुछ घरेलू उपायों का भी जिक्र किया है, जो आपके काम आ सकते हैं।

मानसून के मौसम में फंगल इन्फेक्शन को रोकने के लिए रोजाना नहाना और अपनी स्किन को ड्राई रखना बेहद ही ज्यादा जरूरी है। शरीर के अंगों में पसीना आता है, जिससे फंगल इंफेक्शन हो सकते हैं। ऐसे में ऐसे कपड़े पहनें, जो सबसे आसानी से सूख जाएं। आपको ऐसे कपड़े पहनने चाहिए, जिनसे एयर सर्कुलेट होती रहे।

अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है या फिर आपको डीयबिटीज है तो आप कोई एंटीफंगल पाउडर का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा मानसून के मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी काफी जरूरी है। ठंडे मौसम में भी आपको पसीना आता है और शरीर में डीहाईड्रेशन हो सकती है। ऐसे में बारिश के मौसम में भी पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है।

एक वयस्क इंसान को एक दिन में कम से कम 4-6 लीटर लिक्विड का सेवन करना चाहिए। इसमें पानी, या फिर कोई जूस या सब्जियों में मौजूद पानी भी शामिल होता है।

स्किन का भी ख्याल रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में स्किन पर जब भी मुंहासे पड़ते हैं तो इनके मार्क्स रह जाते हैं। ऐसे में लंबे समय तक ये बने रहते हैं। इन निशानों को रोकने के लिए एडैपेलीन, आइसोट्रैटिनॉइ या फिर एजिथ्रोमाइसिन वाले एंटीबायोटिक जेल का आप यूज कर सकते हैं। ये इस मौसम के में आपकी स्किन के लिए काफी अच्छे रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+