Fathers Day 2026 Kab Hai: 'पापा के नाम एक दिन', कब है फादर्स डे? नोट करें सही डेट
Fathers Day 2026 Kab Hai: मां को ममता की मूर्ति कहा जाता है लेकिन पिता वह मजबूत स्तंभ होते हैं जो परिवार की नींव को संभालकर रखते हैं, मां तो गले लगाकर अपने प्यार का इजहार कर देती हैं लेकिन पिता कभी भी अपने बच्चों से ये नहीं कह पाता कि वो उनसे कितना प्रेम करते हैं।
पापा परिवार का वो वटवृक्ष होता है जिसके साए में हर सदस्य महफूज महसूस करता है। बच्चों की पढ़ाई, सुरक्षा, भविष्य और सपनों को पूरा करने के लिए पिता जीवनभर संघर्ष करते हैं। इन्हीं योगदानों को सम्मान देने के लिए हर साल फादर्स डे मनाया जाता है।

साल 2026 में फादर्स डे 21 जून, रविवार को मनाया जाएगा। यह दिन हमें याद दिलाता है कि पिता सिर्फ आर्थिक जिम्मेदारियां ही नहीं निभाते, बल्कि वे बच्चों के पहले शिक्षक, मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत भी होते हैं। हर बेटी के लिए उसके पापा ही पहले हीरो होते हैं।
क्या है फादर्स डे का इतिहास?
फादर्स डे की शुरुआत अमेरिका से मानी जाती है। कहा जाता है कि सोनोरा स्मार्ट डोड नामक महिला ने अपने पिता के सम्मान में इस दिन को मनाने की पहल की थी। उनकी मां का निधन जल्दी हो गया था और उनके पिता विलियम जैक्सन स्मार्ट ने अकेले ही छह बच्चों का पालन-पोषण किया था, सोनोरा ने महसूस किया कि जिस तरह 'मदर्स डे' मनाया जाता है, उसी तरह पिता के योगदान को सम्मान देने के लिए भी एक विशेष दिन होना चाहिए। उसने अपने पापा के जन्मदिन 5 जून को 'फादर्स डे' का नाम दिया था।
जून का तीसरा रविवार 'फादर्स डे'
तो वहीं कुछ रिपोर्टस में कहा गया है कि पहला फादर्स डे 19 जून 1910 को अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य में मनाया गया। तो वहीं कुछ लोग ये भी कहते हैं कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति लिंडन बी जॉनसन ने 1966 में जून के थर्ड संडे को 'फादर्स डे' मनाने को कहा था और तब से जून का तीसरा रविवार 'फादर्स डे' को समर्पित हो गया।
फादर्स डे कैसे मनाएं?
- पापा के साथ समय बिताएं: कई बार समय सबसे बड़ा उपहार होता है।
- धन्यवाद कहें: अपने पिता को बताएं कि उनका योगदान आपके लिए कितना महत्वपूर्ण है।
- हस्तलिखित पत्र दें: एक भावनात्मक पत्र किसी भी महंगे उपहार से ज्यादा यादगार हो सकता है।
- उनकी पसंद का गिफ्ट दें: किताब, घड़ी, कपड़े या कोई व्यक्तिगत उपहार।
- कुल मिलाकर ये दिन अपने पिता के प्रति भाव और आदर पेश करने का होता है।
पिता के बारे में कुछ सुंदर लाइनें शायरों ने कहीं हैं, जो कि काफी लोकप्रिय भी हैं, इन्हें आप अपने संदेशों में प्रयोग कर सकते हैं
- घर की बुनियादें दीवारें बाम-ओ-दर थे बाबू जी,सब को बाँध के रखने वाला ख़ास हुनर थे बाबू जी
- भीतर से ख़ालिस जज़्बाती और ऊपर से ठेठ पिता,अलग अनूठा अनबूझा सा इक तेवर थे बाबू जी
- कभी बड़ा सा हाथ-ख़र्च थे कभी हथेली की सूजन,मेरे मन का आधा साहस आधा डर थे बाबू जी
- जब भी कोई मुश्किल आती है,पापा की सलाह, राह बन जाती है














Click it and Unblock the Notifications