Eco Friendly Diwali: ईको फ्रेंडली दिवाली मनाने का है मन? यहां मिलेंगे आपको काम के सारे आइडिया
Eco Friendly Diwali: दिवाली आम भारतीयों के लिए साल का सबसे बड़ा त्योहार है। अब यह सिर्फ एक धार्मिक अवसर नहीं है, बल्कि सांस्कृतिक और लाइफस्टाइल सेलिब्रेशन भी बन गया है। इस त्योहार पर सजावट, रोशनी, रंगोली और खाने-पीने के साथ ही आतिशबाजी भी खूब की जाती है। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर और कई शहरों में प्रदूषण का स्तर पहले ही काफी ज्यादा है। ऐसे में आम लोगों से ईको फ्रेंडली दिवाली मनाने की अपील की जाती है।
अगर आप भी ईको फ्रेंडली दिवाली मनाना चाहते हैं, तो आपके लिए यहां काम की जानकारी है। दिवाली के त्योहार के जश्न के साथ ही अगर पर्यावरण संरक्षण का भी ध्यान रखा जाए, तो त्योहार की खुशी कई गुणा बढ़ सकती है। इस बार की दिवाली पर्यावरण का संरक्षण करते हुए मना सकते हैं।

Eco Friendly Diwali मनाने के हैं ये तरीके
⦁ पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ी है। लोग पारंपरिक पटाखों के बजाय ग्रीन आतिशबाजी और मिट्टी के दीयों और एलईडी लाइट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। दिवाली पर ज्यादा से ज्यादा प्राकृतिक चीजों जैसे ताजे फूल, पत्तियां और मिट्टी के दीयों से सजावट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Diwali Vastu Tips 2025: मुख्य द्वार की सफाई से दूर होंगी आर्थिक परेशानियां, दिवाली पर जरूर करें ये 3 काम
⦁ घर की सजावट में भी प्राकृतिक चीजों या ऐसी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिन्हें रीसाइकल किया जा सके। जिन चीजों में प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल हो उनसे सजावट की जा सकती है।
⦁ दिवाली पर आम तौर पर परिवार और दोस्तों को तोहफे देने का चलन है। अगर आप भी तोहफे देना चाहते हैं, तो इस बार लोगों को उपहार में ऐसी चीजें दो जो पर्यावरण के अनुकूल हों। फूलों के पौधे या इनडोर प्लांट जैसे गिफ्ट दिए जा सकते हैं।
Eco Friendly Diwali से करें पर्यावरण संरक्षण
दिवाली के मौके पर इस बात का खास तौर पर ख्याल रखें कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाला काम न हो। कई बार लोग पेड़-पौधों के पास ही ऐसी लाइट्स इस्तेमाल करते हैं जिनसे पौधों की सेहत खराब हो जाती है। इसी तरह से बहुत शोर वाले पटाखों की वजह से पालतू जानवर डर जाते हैं। इन सबको ध्यान में रखते हुए सुरक्षित और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहते हुए दिवाली मनानी चाहिए।
यह भी पढ़ें: Diwali 2025 Kab hai: पंचांगों में भ्रम, आखिर कब मनाई जाएगी दिवाली? काशी के विद्वानों ने किया बड़ा ऐलान












Click it and Unblock the Notifications