Diwali Rangoli: त्योहार में चार चांद लगाने का खूबसूरत तरीका, दीवाली पर इन बेहतरीन रंगोली डिजाइन से सजाएं घर
Diwali Rangoli Easy Design: दीवाली का त्योहार खुशियों, रौशनी और रंगों का प्रतीक है। इस दिन हर घर को दीपों, फूलों और रंगीन सजावट से संवारने की परंपरा है। इन्हीं सजावटों में सबसे खास होती है रंगोली। ये घर के दरवाजे या आंगन की शोभा बढ़ा देती है। माना जाता है कि रंगोली बनाना न सिर्फ शुभ होता है, बल्कि यह सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली का प्रतीक भी है।
आजकल लोग फूलों, रंगों, दालों और यहां तक कि रंगीन चावल से भी खूबसूरत रंगोलियां बनाते हैं। पारंपरिक गोल डिजाइन से लेकर आधुनिक पैटर्न तक, हर तरह की रंगोली दीवाली की रौनक बढ़ा देती है। बच्चे और बड़ों, दोनों के लिए रंगोली बनाना एक मजेदार एक्टिविटी बन जाती है। अगर आप भी इस बार अपने घर को दीवाली पर कुछ अलग अंदाज़ में सजाना चाहते हैं, तो यहां दिए गए 10 आसान और आकर्षक रंगोली डिजाइनों से आइडिया ले सकते हैं...

फूलों की खुशबू से सजी ये रंगोली घर के दरवाज़े या आंगन को प्राकृतिक सुंदरता देती है। गेंदे और गुलाब की पंखुड़ियों से बनाई गई रंगोली दीवाली की सजावट में पारंपरिक स्पर्श जोड़ती है और घर के माहौल को और भी खास बना देती है।


ये भी पढ़ें: Diwali School Holidays: 7 दिनों तक बंद रहेंगे दिवाली पर स्कूल, किस राज्य में बच्चों को मिली बंपर छुट्टी?
अगर आप जल्दी और आसान रंगोली बनाना चाहते हैं, तो ये डिजाइन आपके लिए एकदम परफेक्ट है। इसमें ज्यादा रंगों या सामान की जरूरत नहीं होती, फिर भी यह देखने में बेहद आकर्षक लगती है।


रंग-बिरंगे पाउडर से बनी पारंपरिक रंगोली हमेशा से दीवाली की शोभा बढ़ाती आई है। दीपक और मोमबत्तियों के साथ बनाई गई रंगोली दरवाज़े पर शुभता और सकारात्मकता का संदेश देती है।


छोटे घरों या सीमित जगहों में मिनी रंगोली डिजाइन शानदार विकल्प हैं। इन्हें बनाना आसान होता है और ये हर कोने को त्योहार की रौनक से भर देती हैं।

अगर आप कुछ अलग करना चाहते हैं, तो राधा-कृष्ण या दीपक थीम वाली रंगोली आज़मा सकते हैं। ये डिजाइन न सिर्फ़ खूबसूरत लगते हैं बल्कि त्योहार की भावना को और गहराई से महसूस कराते हैं।

बच्चों के साथ मिलकर रंगोली बनाना दीवाली की तैयारियों को और मज़ेदार बना देता है। परिवार के साथ मिलकर बनाई गई हर रंगोली खुशियों और अपनापन का प्रतीक बन जाती है।

रंगों से सजी और फूलों से महकती ये रंगोलियां न सिर्फ़ घर को सजाती हैं, बल्कि उसमें पॉज़िटिव एनर्जी भी भर देती हैं। इस बार दीवाली पर अपनी रचनात्मकता दिखाइए और पारंपरिक डिजाइन में थोड़ा मॉडर्न टच जोड़कर कुछ नया ट्राई कीजिए।

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: दिवाली से पहले पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी गिरावट? चेक करें अपने शहर के ताजा रेट












Click it and Unblock the Notifications