Diwali Gifts: दिवाली गिफ्ट में सबसे ज्यादा डिमांड में हैं ये 5 चीजें, इस बार अपने तोहफे में करें ये बड़ा बदलाव
Diwali 2024 Gifts: इस साल दिवाली का त्योहार आगामी 31 अक्टूबर 2024 को देशभर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इस खास मौके पर लोग अपने घरों को रोशनी से भर देते हैं और सुंदर फूलों और रंगोली से सजाते हैं। साथ ही इस दिन भगवान गणेश और लक्ष्मी माता की पूजा भी की जाती है।
दिवाली के मौके पर लोग एक दूसरे को गिफ्ट भी देते हैं। कुछ गिफ्ट आपको ऐसे मिलते हैं जिसे देखकर आपका दिल खुश हो जाता है और कुछ गिफ्ट ऐसे मिलते हैं जिन्हें बस एक से दूसरे को ट्रांसफर कर दिया जाता है।

अगर आप हर बार दिवाली पर मिठाई, शोपीस और ड्राई फ्रूट्स को गिफ्ट के तौर पर लोगों को देते हैं तो इस बार इसमें कुछ बदलाव कर सकते हैं। आप किसी को कुछ अच्छा गिफ्ट देने का प्लान कर रहे हैं तो इसके लिए हम आपको कुछ अच्छे ऑप्शन बता सकते हैं। आप अपने परिवार के सदस्यों, पार्टनर और दोस्तों को ये खास गिफ्ट दे सकते हैं।
दिवाली के लिए सबसे अच्छे गिफ्ट
सेंटेड कैंडल्स
होम डेकोर के लिए सेंटेड कैंडल्स आजकल एक अच्छा ऑप्शन बनकर सामने आया है। लोगों के बीच इसकी डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है। आप चाहें तो ऑनलाइन या ऑफलाइन मल्टीपैक में इसे खरीद सकते हैं। ये घर से नेगेटिव एनर्जी को दूर करेगा। साथ ही इससे घर खूबसूरत भी लगेगा। ऑनलाइन सेंटेड कैंडल्स के पैक 500 रुपए से शुरू होकर 2000 रुपए तक में मिल जाते हैं।
एयर फ्रायर
अगर आप अपने किसी खास को घर का या किचन का कोई सामान गिफ्ट करना चाहते हैं तो रेगुलर क्रॉकरी और शोपीस आइटम की जगह एयर फ्रायर का ऑप्शन चुन सकते हैं। इससे आपको खाना बनाने में आसानी होगी और ये सेहत को सही रखने में भी आपकी मदद करेगा।
इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स
दिवाली के मौके पर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर अच्छी छूट मिलती है। आप अपने किसी चाहने वाले को कोई गैजेट जैसे मॉर्डन स्पीकर या फिर एलेक्सा गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा किंडल भी एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है जिससे बच्चे और बड़े सभी किताबें ऑनलाइन पढ़ सकते हैं।
एयर प्यूरीफायर
अगर आप बजट को लेकर परेशान नहीं है तो आप एयर प्यूरीफायर भी दिवाली के मौके पर अपने करीबी को गिफ्ट कर सकते हैं। दिल्ली-एनसीआर में अक्टूबर महीने से फरवरी तक पॉल्यूशन का कहर सबको चिंता में डाल देता है। ऐसे में आप फैमिली या फ्रेंड्स को एयर प्यूरीफायर गिफ्ट कर सकते हैं। एयर प्यूरीफायर की कीमत 000 रुपए से शुरू होती है।
इनडोर प्लांट्स
अगर आपको पेड़-पौधे पसंद है और आप पर्यावरण की चिंता करते हैं तो बेहद कम बजट में इस बार दिवाली के गिफ्ट के तौर पर अपने दोस्तों को पौधा गिफ्ट कर सकते हैं। आप चाहें तो ऑनलाइन या नर्सरी से जाकर अच्छा इंडोर या आउटडोर पौधा अपने दोस्तों को गिफ्ट में दे सकते हैं। इसमें आपको 500 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक के महंगे पौधे मिल जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications