Diwali 2025: घर में खुशबू बिखेरने के 10 आसान टिप्स, दिवाली पर रोशनी के साथ माहौल को महकाएं
Diwali 2025: दिवाली पर अगर घर की सजावट के साथ उसमें मनमोहक खुशबू घुल जाए, तो त्योहार की रौनक दोगुनी हो जाती है। इस साल सिर्फ रोशनी नहीं, सुगंध की सजावट भी करें।
दिवाली पर घर पर लाएं पॉजिटिव एनर्जी
आज यानी 20 अक्टूबर 2025 को दिवाली है। अगर दिवाली सजावट के साथ-साथ अगर आप घर में पॉजिटिव एनर्जी और सुकून का माहौल बनाना चाहते हैं, तो अरोमा थेरेपी यानी सुगंध चिकित्सा को अपनाना सबसे बढ़िया तरीका है।

दिवाली में रोशनी के साथ खुशबू भी फैलाएं
इस दिवाली रोशनी के साथ खुशबू भी फैलाएं। अरोमा थेरेपी से आपका घर न सिर्फ सुंदर और आकर्षक लगेगा बल्कि उसमें ऐसी पॉजिटिव वाइब्स भी घुलेंगी जो पूरे साल बनी रहेंगी।
क्या है अरोमा थेरेपी?
अरोमा थेरेपी एक प्राकृतिक उपचार पद्धति है, जिसमें पौधों, फूलों और जड़ी-बूटियों से बने आवश्यक तेलों (Essential Oils) का इस्तेमाल किया जाता है। इनकी सुगंध हमारे दिमाग और भावनाओं पर असर डालती है, जिससे स्ट्रेस कम होता है, मूड बेहतर होता है और वातावरण में पॉजिटिव वाइब्स फैलती हैं।
जानें 10 आसान टिप्स, जिनसे आपका घर महकेगा और पॉजिटिव एनर्जी से भर जाएगा -
1. डोर एंट्री पर सैंडलवुड डिफ्यूजर लगाएं
दरवाजे के पास चंदन ऑयल वाला डिफ्यूजर रखें। ये घर में शांति और लक्ष्मी माता के स्वागत का प्रतीक माना जाता है।
2. लिविंग रूम में जैस्मिन या रोज कैंडल्स
गुलाब और चमेली की अरोमा कैंडल्स रोमांटिक और सुकूनभरा माहौल बनाती हैं।
3. पूजा घर में कपूर और लौंग की खुशबू
कपूर, लौंग और इलायची जलाने से हवा शुद्ध होती है और पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है।
4. किचन में सिट्रस (नींबू या ऑरेंज) स्प्रे करें
ये ताजगी और क्लीन एनर्जी का एहसास देता है। साथ ही किचन की गंध भी कंट्रोल में रहती है।
5. पोटपौरी बाउल रखें
सूखे फूलों और एसेंशियल ऑयल्स से बना पोटपौरी सेंटर टेबल या कॉर्नर पर रखें। ये डेकोर के साथ खुशबू भी देगा।
6. लैवेंडर डिफ्यूजर बेडरूम में
ये रिलैक्सिंग ऑयल है, जो स्ट्रेस और थकान दूर करता है। दिवाली की तैयारी के बाद सुकूनभरी नींद के लिए परफेक्ट भी है।
7. गुलाब जल से फर्श पोंछें
थोड़ा सा गुलाब जल मोपिंग वॉटर में मिलाएं। फर्श से हल्की खुशबू और ताजगी आएगी।
8. अरोमा स्टिक या धूपबत्ती को स्टाइलिश होल्डर में लगाएं
परंपरागत सुगंध को मॉडर्न अंदाज में सजाएं।
9. पर्दों और कुशनों पर अरोमा स्प्रे करें
हर बार हवा चलने पर हल्की खुशबू कमरे में फैलेगी।
10. DIY अरोमा जार बनाएं
कांच के जार में कॉफी बीन्स, सूखी दालचीनी और ऑरेंज पील डालें। ये नेचुरल रूम फ्रेशनर है।
जब रोशनी, रंग और खुशबू, तीनों मिल जाएं, तब दिवाली सच में लाइट, लव और पॉजिटिव एनर्जी का त्योहार बन जाती है।
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications