Diwali 2025 से पहले शुरू करें मॉर्निंग टू नाइट स्किनकेयर रूटीन, ग्लोइंग स्किन के लिए अपनाएं ये आसान स्टेप्स
Diwali 2025 Skincare Routine: दिवाली का त्योहार रोशनी, खुशियों और नई ऊर्जा से भरा होता है। इस दिन हर कोई चाहता है कि वह सबसे ग्लोइंग और फ्रेश दिखे लेकिन अक्सर त्योहार की तैयारियों के बीच खुद की स्किन का ख्याल रखना हम भूल जाते हैं।
मॉर्निंग टू नाइट स्किनकेयर रूटीन अपनाएं
ऐसे में त्वचा थकी हुई, डल और बेजान नजर आने लगती है। अगर आप भी इस दिवाली चमकदार स्किन चाहती हैं, तो बस कुछ आसान मॉर्निंग टू नाइट स्किनकेयर रूटीन को अपनाकर अपनी त्वचा को प्राकृतिक निखार दे सकती हैं।

दिवाली से पहले स्किन को बनाएं हेल्दी और ग्लोइंग
दिवाली की रौनक तभी पूरी लगती है जब आपका चेहरा भी रोशनी की तरह दमकता हो। मॉर्निंग टू नाइट स्किनकेयर रूटीन न केवल आपकी त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाता है बल्कि त्योहार की भागदौड़ के बीच भी आपको फ्रेश और कॉन्फिडेंट लुक देगा। आइए आपको बताते हैं कि दिवाली से पहले कैसे आप सुबह से रात तक स्किन की परफेक्ट देखभाल कर सकते हैं।
दिवाली से पहले शरू करें मॉर्निंग टू नाइट स्किनकेयर रूटीन
मॉर्निंग स्किनकेयर रूटीन
सुबह की स्किनकेयर बेहद जरूरी होती है क्योंकि पूरी रात के बाद त्वचा को नई एनर्जी की जरूरत होती है।
1. क्लीजिंग (Cleansing)
रातभर में स्किन पर जमा ऑयल, पसीना और धूल को हटाने के लिए एक जेंटल फेसवॉश से चेहरा धोएं। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो सैलिसिलिक एसिड वाला फेसवॉश चुनें। वहीं ड्राई स्किन के लिए हाइड्रेटिंग क्लींजर बेस्ट रहेगा।
2. टोनिंग (Toning)
केलींजिंग के बाद टोनर का इस्तेमाल जरूर करें। ये आपके पोर्स को टाइट करता है और स्किन का pH बैलेंस बनाए रखता है। रोज वाटर या ऐलोवेरा टोनर एक नैचुरल और ताजगी भरा विकल्प हो सकता है।
3. सीरम (Serum)
मॉर्निंग टाइम में विटामिन C सीरम का इस्तेमाल करें। ये त्वचा में नमी बनाए रखता है और आपको नैचुरल ग्लो देता है। साथ ही ये सन डैमेज से भी बचाव करता है।
4. मॉइश्चराइजर (Moisturizer)
चाहे आपकी स्किन ऑयली हो या ड्राई, मॉइश्चराइज लगाना न भूलें। ये त्वचा को सॉफ्ट बनाता है और मेकअप के लिए एक स्मूद बेस तैयार करता है।
5. सनस्क्रीन (Sunscreen)
ये सबसे जरूरी स्टेप है। धूप में निकलने से पहले कम से कम SPF 30 या उससे ऊपर वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं। ये आपकी त्वचा को UV किरणों से बचाता है और पिगमेंटेशन से रोकता है।
डे टाइम केयर
दिनभर धूल, प्रदूषण और धूप से त्वचा को नुकसान पहुंचता है। इसलिए बीच-बीच में फेस मिस्ट या रोज वाटर स्प्रे से चेहरे को फ्रेश करें। अगर त्वचा बहुत ऑयली हो जाए तो ब्लॉटिंग पेपर या टिशू से हल्के हाथों से एक्स्ट्रा ऑयल साफ करें।
नाइट स्किनकेयर रूटीन
रात का समय स्किन के रिपेयर और रीजनरेशन का होता है। इसलिए यहेजरूरी है कि आप सोने से पहले सही तरीके से स्किन की देखभाल करें।
1. मेकअप रिमूवल (Makeup Removal)
दिनभर का मेकअप चेहरे पर रहने से पोर्स बंद हो जाते हैं और ब्रेकआउट्स की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए सोने से पहले माइल्ड मेकअप रिमूवर या नारियल तेल से चेहरा साफ करें।
2. क्लींजिंग और टोनिंग
मेकअप हटाने के बाद फेसवॉश से चेहरा धोएं और टोनर लगाएं ताकि स्किन पूरी तरह क्लीन और बैलेंस्ड रहे।
3. नाइट सीरम या फेस ऑयल
नाइट टाइम में हायालूरोनिक एसिड, रेटिनॉल या ऐंटी-ऑक्सीडेंट सीरम लगाएं। ये आपकी स्किन को अंदर से रिपेयर करता है और झुर्रियों व डलनेस को कम करता है।
4. नाइट क्रीम या मॉइश्चराइजर
अंत में एक रिच नाइट क्रीम लगाएं जो पूरी रात आपकी स्किन को पोषण दे और सुबह आपको हेल्दी ग्लो मिले।
त्योहार के समय स्किन को हेल्दी रखने के लिए कुछ आसान टिप्स
पानी ज्यादा पिएं- दिनभर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं।
नींद पूरी लें- कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लें ताकि डार्क सर्कल्स और थकान दूर रहे।
हेल्दी डाइट लें- फल, सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स और विटामिन E युक्त चीजें खाएं।
फेशियल या होम स्पा करें- दिवाली से कुछ दिन पहले स्किन को डीप क्लीन करने के लिए फेशियल करवाएं या घरेलू फेस मास्क लगाएं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications