दिवाली सेलिब्रेशन से पहले हो जाएं सावधान! कहीं रंग में ना पड़ जाए भंग, असली और नकली पनीर में ऐसे करें फर्क

Asli aur Nakli Paneer mein fark: तीज त्योहारी सीजन आते ही खाने-पीने की चीजों में मिलावट भी खूब होने लगती है। अब त्योहारी सीजन है तो जाहिर सी बात है घर पर पकवान भी बनेंगे ही। मगर पकवान बनाने के लिये जिन चीजों का आप इस्तेमाल कर रहे हैं, वो कहीं नकली तो नहीं, इस बात पर ध्यान देना भी बेहद जरूरी है। पनीर की बात करें तो ये बड़ी तादाद में इस्तेमाल होता है। ऐसे में खासतौर से दिवाली के मौके पर पनीर में मिलावट होने लगती है।

पनीर सबका फेवरेट होता है। इससे डिश भी कई तरह की बनाई जाती हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि पनीर में त्योहारी सीजन में मिलावट भी खूब होने लगती है। ऐसे में ये बात जान लेनी बहुत जरूरी है कि जिस पनीर का आप इस्तेमाल कर रहे हैं, वो नकली है या फिर असली।

Diwali 2024

ज्यादातर समय हम असली और नकली पनीर में फर्क नहीं कर पाते। क्योंकि नकली पनीर को इस तरह से तैयार किया जाता है कि ये खाने में कई बार आपको हूबहू असली पनीर जैसा ही लगेगा। ऐसे में हम यहां कुछ उपाय बताएंगे, जिसे ध्यान में रखते हुए आप असली-नकली पनीर में फर्क कर सकते हैं। ये उपाय सामान्य जानकारी पर ही आधारित हैं।

सबसे पहले तो बता दें कि असली पनीर जरा सॉफ्ट होता है। वहीं नकली पनीर आपको उसकी तुलना में जरा सख्त लगेगा। वहीं आप नकली पनीर को ऐसे भी पहचान सकते हैं कि आप इसे मसलकर देखेंगे तो नकली पनीर एकदम चूरा-चूरा होने लगेगा। क्योंकि स्किम्ड मिल्क पाउडर ज्यादा दवाब झेल नहीं पाता।

असली पनीर की सब्जी बनाते हैं तो ये बनाते हुए कई बार टूट जाता है क्योंकि ये सॉफ्ट होता है। वहीं नकली पनीर की बात की जाए तो ये पकाने पर या तो गलने लगता है या फिर रबड़ जैसा हो जाता है। ऐसे में इस बात का ध्यान रखकर भी आप असली और नकली पनीर में फर्क पता कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+