Diabetes Control: इंसुलिन लेवल को बैलेंस करती है करी पत्ता, डायबिटीज मरीजों के लिए है रामबाण
Diabetes Control: भारत में डायबिटीज तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है। देश भर में बड़ी आबादी ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए संघर्ष कर रही है। पिछले एक दशक में लगातार डेस्क जॉब करने और लाइफस्टाइल की वजह से भी कम उम्र में लोगों के डायबिटीज से ग्रस्त होने की संख्या बढ़ी है। शुगर कंट्रोल में रखने के लिए डॉक्टर की बताई दवाइयों के साथ ही सही खान-पान और नियमित एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। इसके अलावा, कुछ घरेलू औषधियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं जिनसे काफी फायदा मिलता है।
लाखों लोग ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए दवाइयों और इंसुलिन पर निर्भर रहते हैं। हमारे किचन और नेचर में भी कई ऐसे नुस्खे मौजूद हैं जो डायबिटीज को मैनेज करने में मददगार साबित हो सकते हैं। आम तौर पर हर घर में करी पत्ता होता है और आप इसे आसानी से अपनी किचन बालकनी में भी उगा सकते हैं।

Curry Leaves के हैं काफी सारे फायदे
आयुर्वेद और आधुनिक शोध दोनों में करी पत्ते के फायदे बताए गए हैं। करी पत्ता भारतीयों के खाने में खूब प्रयोग होता है, लेकिन इसे कच्चा भी चबाया जा सकता है। सुबह खाली पेट करी पत्ता चबाने से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। इसमें फाइबर होता है जिससे एंटी-डायबिटिक गुण शुगर को धीरे-धीरे ब्लडस्ट्रीम में रिलीज होने देते हैं। इससे ग्लूकोज का स्तर अचानक नहीं बढ़ता है।
यह भी पढ़ें: Benefits of Almonds: डायबिटीज और मोटापे से हैं परेशान? डॉक्टर भी बता रहे हैं बादाम को रामबाण इलाज!
करी पत्ते में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स इंसुलिन एक्टिविटी को बेहतर बनाते हैं। साथ ही, शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को खत्म करते हैं। यही कारण है कि डायबिटीज के मरीजों को इसे अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है।
Diabetes Control के लिए करी पत्ता का करें इस्तेमाल
⦁ सुबह खाली पेट 5-6 ताजे करी पत्ते चबाएं।
⦁ चाहें तो करी पत्ते की चाय बनाकर पी सकते हैं।
⦁ इसे सलाद, दाल या सब्ज़ियों में डालकर भी खाया जा सकता है।
Diabetes के अलावा भी करी पत्ता के हैं कई फायदे
करी पत्ता न सिर्फ डायबिटीज कंट्रोल करता है, बल्कि कई तरह की दूसरी बीमारियों में भी यह फायदेमंद है। कोलेस्ट्रॉल कम करने से लेकर पाचन सुधारने और वजन घटाने में भी करी पत्ता का इस्तेमाल किया जा सकता है। करी पत्ता के नियमित सेवन से लिवर हेल्थ बेहतर होती है। शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए भी करी पत्ता एक उपयोगी विकल्प है।
नोट: यहां सिर्फ सामान्य ज्ञान पर आधारित जानकारी दी गई है। इसे मेडिकल एक्सपर्ट की राय के तौर पर न देखें। विशेषज्ञों का कहना है कि सिर्फ घरेलू नुस्खों पर निर्भर रहना सही नहीं है। डायबिटीज के मरीजों को नियमित रूप से डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए और दवाइयों का सेवन डॉक्टर के परामर्श से ही करना चाहिए। कोई भी घरेलू उपाय अपनाते हुए मेडिकल एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
यह भी पढ़ें: कैंसर-डायबिटीज मरीजों को सरकार ने दिया झटका, प्राइस कंट्रोल वाली दवाओं में होने जा रही है बढ़ोतरी












Click it and Unblock the Notifications