शादी के बाद पत्नी कैसे बदलती है, जरा गौर कीजिए
पहले साल- मैंने कहा जी खाना खा लीजिए, आपने काफी देर से कुछ खाया नहीं।
दूसरे साल- जी खाना तैयार है, लगा दूं?
तीसरे साल- खाना बन चुका है, जब खाना हो तब बता देना।
चौथे साल- खाना बनाकर रख दिया है, मैं बाजार जा रही हूं, खुद ही निकालकर खा लेना।
पांचवे साल- मैं कहती हूं आज मुझसे खाना नहीं बनेगा, होटल से ले आओ।
छठे साल- जब देखो खाना, खाना और खाना, अभी सुबह ही तो खाया था।
सुखी वैवाहिक जीवन का राज
संता: यार जरा तुम्हारे सुखी वैवाहिक जीवन का राज तो बताओ। जब देखो तब तुम्हारे घर से तुम्हारी और तुम्हारे बीवी की हंसने की आवाजें आती रहती है।
बंता: अरे कैसी हंसी की आवाजें, जब देखो तब उसे गुस्सा आता है और जब उसे गुस्सा आता है तो वह सारे बर्तन फेंककर मुझे मारती है।
अगर निशाना सही लगा तो वो हंसती है और अगर निशाना गलत लगा तो मैं हँसता हूँ।
जब ऑनलाइन हो गया टाईगर
टीचर- बेटा बताओ टाइगर बिस्कुट के पैकेट पर जो ग्रीन डॉट है उसका क्या मतलब है?
संता- इसका मतलब है कि इस वक्त टाइगर ऑनलाइन है!












Click it and Unblock the Notifications