इंटरव्यू के लिए संता से पूछा गया कि आप शराब पीते हो?
एक बार संता नौकरी के इंटरव्यू के लिए गया। इंटरव्यू के लिए एक लेडी बैठी थी। लेडी ने संता से पूछा: आप शराब पीते हो?
संता: हां...
लेडी: कितनी?
संता: करीब 6 पैग रोज के।
लेडी: ओह! 6 पैग कितने के होते हैं?
संता: करीब 1000 रुपए के।
लेडी: कब से पी रहे हो?
संता: करीब 14 साल से।
लेडी: ओह! इसका मतलब आप रोज 1000 रुपए के हिसाब से महीने के 30000 रुपये शराब में उड़ाते हो, मतलब साल के 360000 रुपए। इस हिसाब से तुमने पिछले 14 साल में शराब पर करीब 50 लाख रुपए उड़ा दिए। क्या तुम जानते हो 50 लाख रुपए में तुम एक BMW खरीद सकते थे।
संता: क्या आप भी पीती हैं?
लेडी: नहीं मैंने कभी हाथ तक नहीं लगाया।
संता: चल फिर दिखा तेरी BMW कहां है?












Click it and Unblock the Notifications