जब मीडिया ने महिला नेता से पूछे सवाल
चुनाव लड़ रही महिला नेता से रिपोर्टर ने पूछा: आप दावे से कैसे कह सकती हैं कि जीत आपकी ही होगी?
नेता: क्योंकि आज तक जब कभी मेरी अपने पति से लड़ाई हुई, हर बार मेरी ही जीत हुई।
------------------------------------------------------------------------------
बाबा रामदेव की रैलियों और भाषण पर 16 मई तक रोक
लखनऊ में बाबा रामदेव की रैलियों और भाषण पर 16 मई तक रोक: चुनाव आयोग
चुनाव आयोग (बाबा रामदेव से): 16 मई तक मुंह बंद रखें और नाक से धीरे-धीरे सांस लें...
------------------------------------------------------------------------------
नेताजी भाषण दे रहे थे कि तभी अचानक एक आदमी भीड़ में से निकल कर स्टेज पर पहुंच गया...
आदमी नेताजी से बोला: आप इतनी देर से कह रहे हैं कि 'जनता समझदार है', तो फिर इतनी देर से हमें क्या और क्यों समझाने में लगे हैं?












Click it and Unblock the Notifications