जब बीमार पति को लेकर वो डॉक्टर के पास पहुंची
बीमार पति को लेकर पत्नी डॉक्टर के पास पहुंची।
डॉक्टर ने मरीज की जांच पड़ताल की और बाहर आकर उस महिला से कहा :-
अपने पति को रोजाना पौष्टिक नाश्ता दीजिए।
उन्हें हमेशा खुशमिजाज बनाए रखिए।
किसी परेशानी पर उनसे बहस मत किया कीजिए।
टीवी सीरियल देखना छोड़ दीजिए।
टेंशन देने वाले काम जैसे.नए कपड़ों और गहनोंकी मांग न करें।
अगर आप साल भर तक ऐसा करेंगी, तो आपके पति बिल्कुल ठीक हो जाएंगे।
वहां से लौटते वक्त पति ने अपनी पत्नी से पूछा : डॉक्टर ने क्या बताया ❓
पत्नी :- डॉक्टर ने कहा है कि बचना मुश्किल है...
कहां हो अभी तक घर नहीं आये ?
पत्नी ने पति को कॉल किया : कहां हो अभी तक घर नहीं आये ?
पति : तुम्हे वो ज्वेलरी की दुकान याद है जहाँ तुम्हें हीरे का एक हार पसन्द आया था ? लेकिन तब मेरे पास इतने पैसे नहीं थे कि तुम्हें दिला पाता।
पत्नी : हाँ याद है
पति : फिर मैंने कहा था जब मेरे पास पैसे होंगे मैं तुम्हे जरूर दिलवाऊंगा
पत्नी : खुश होकर हाँ बिलकुल याद है
पति : बस मैं उसी दुकान के सामने वाले सलून में बाल कटवा रहा हूँ थोड़ा लेट आऊंगा













Click it and Unblock the Notifications