पत्नी ने भेजा पतिदेव को SMS और पतिदेव के होश उड़ गये
एक महिला को मुंबई में नौकरी मिल गई। वह अकेली ही नौकरी ज्वाइन करने पहुंची, वहां कंपनी ने उसे रहने के लिए एक फ्लैट भी दे दिया। महिला ने सोचा कि अपने पति को सूचना दे दूं ताकि उन्हें चिंता न हो, उसने पति के लिए मोबाइल में एसएमएस लिखा
परन्तु गलती से गलत नंबर पर भेज दिया।
जिस आदमी को वह SMS मिला उसकी पत्नी गुजर गई थी और वह अभी-अभी अंतिम संस्कार करके लौटा था।
SMS पढ़ते ही वह आदमी बेहोश हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
SMS में लिखा था :- मैं सही-सलामत पहुंच गई हूं और
यहां रहने के लिए अच्छी जगह भी मिल गई है.....
आप बिलकुल चिंता मत करना बस
1-2 दो दिन में ही आपको भी बुला लूंगी।
आपकी पत्नी












Click it and Unblock the Notifications