बिना टिकट सफर करने वाले यात्री होशियार और टिकट वाले बेवकूफ?
ट्रेन में चेतावनी लिखी थी- बिना टिकट सफर करने वाले यात्री होशियार!
यह चेतावनी पढ़कर संता बोला, वाह जी वाह! और हमने टिकट लिया, तो हम बेवकूफ???
टैलंटेड होते हैं भारतीय
भारत में लोग इतने टैलंटेड होते हैं कि...गाड़ी हिलाकर बता देते है कि गाड़ी में पेट्रोल कितना है।
बर्बाद शराबी जब घर से दारू की खाली बोतलें फेंकने लगा
शराब की वजह से बरबाद हो चुके शराबी ने कभी न पीने की कसम ली और घर से दारू की खाली बोतलें फेंकने लगा।
पहली फेंक कर बोला: तेरी वजह से मेरी नौकरी गई।
दूसरी फेंक कर बोला: तेरी वजह से मेरा घर बिका।
तीसरी फेंक कर बोला: तेरी वजह से मेरी बीवी मुझे छोड़कर चली गई।
चौथी बोतल उठाई तो वह भरी हुई निकली।
शराबी: तू साइड में हो जा। तू बेकसूर है।












Click it and Unblock the Notifications