जब मिंंया ने बीवी से कहा...अपने शब्द वापस लो...वरना...
पति-पत्नी में हुुआ झगड़ा
पति ने अपना अधिकार जताते हुए कहा - मैं कहता हूं , अपने शब्द वापस ले लो
पत्नी बोली - नहीं लेती
पति ने फिर गुस्से में कहा - आखिरी बार कहता हूं अपने शब्द वापस ले लो , मैं तुम्हें पांच मिनट का समय देता हूं
पत्नी ने शांत भाव से पूछा - और अगर पांच मिनट के अंदर अपने शब्द वापस न लिए तो ?
पति ने कहा- अच्छा , तो तुम्हें कितना समय चाहिए ?
तुम दिन में कितनी सिगरेट पी जाते हो?
डॉक्टर मरीज सेः तुम दिन में कितनी सिगरेट पी जाते हो?
मरीजः जी 20
डॉक्टरः देखो अगर मुझसे इलाज करना हो तो तुम्हे सिगरेट से परहेज करना होगा, एक काम करो , एक नियम बना लो, सिर्फ भोजन के बाद ही एक सिगरेट पियोगे।
मरीज ने डॉक्टर की बात मानकर इलाज शुरू किया। कुछ ही महीने बाद मरीज का स्वास्थ एकदम सुधर गया।
डॉक्टरः देखा मेरे बताये गए परहेज से तुम्हारा स्वास्थ कितना सुधर गया।
मरीजः लेकिन डॉक्टर साहब दिन में 20 बार भोजन करना भी तो कोई सरल काम नहीं है












Click it and Unblock the Notifications