जब बीवी ने कहा..शादी करने आये थे तब तो बहुत अकड़ के चल रहे थे
पत्नी (पति से)- शादी करने आये थे तब तो बहुत अकड़ के चल रहे थे। अब क्यों सहमे-सहमे से हो??
पति (पत्नी से)- तब मैं अकेला नहीं था। पूरी बारात मेरे साथ थी!
क्या तुम शादीशुदा हो
एक बार एक व्यक्ति ने मौत के बाद स्वर्ग का दरवाज़ा खटखटाया तो अन्दर से आवाज आयी,"क्या तुम शादीशुदा हो?"
आदमी: जी हां।
अन्दर से फिर आवाज़ आयी," तुम अन्दर आ सकते हो, तुमने शादी करके दुनिया में काफी सजा पायी है।"
उसके बाद दूसरे आदमी ने दरवाजा खटखटाया तो अन्दर से आवाज आयी ,"क्या तुम शादीशुदा हो?"
दूसरा आदमी: जी हां, मेरी दो बार शादी हो चुकी है।
अन्दर से आवाज़ आयी," भाग जाओ, यहां बेवकूफों के लिए जगह नहीं है।"












Click it and Unblock the Notifications