जब उसने भोलेपन से पूछा...आपकी दो पत्नियां हैं क्या?
एक आदमी की एक टांग की हड्डी टूट गयी... वो हॉस्पिटल गया तो देखा कि वहां एक आदमी की दोनों टांगें टूटी हुई हैं।
भोलापन तो देखिए... वो उसको देखकर बोला कि- आपकी दो पत्नियां हैं क्या?
कक्षा में लड़ाई क्यों नहीं करनी चाहिए?
अध्यापिका- कक्षा में लड़ाई क्यों नहीं करनी चाहिए...!
छात्र- क्योंकि पता नही परीक्षा में कब किसके पीछे बैठना पड़ जाये...!
ओ भाई, क्या दरवाजा बेचना है ?
पप्पू ने घर का दरवाजा निकाला और कंधे पे रख के बाजार में गया।
एक आदमी ने पूछा- ओ भाई, क्या दरवाजा बेचना है ?
पप्पू- नहीं,... ताला खुलवाना है, चाबी गुम हो गई है।
आदमी- अगर घर में चोर घुस गया तो ??
पप्पू- अरे भाई... ! वो अंदर कैसे जाएगा...दरवाजा तो मेरे पास है..!!!













Click it and Unblock the Notifications