लड़की का फोन आता है लड़के को रात में...
लड़का : हां ! कितने का recharge करवाऊं ?
लड़की : तुम्हे क्या लगता है मैं हर बार recharge करवाने के लिए ही फ़ोन करती हूंं क्या ?
लड़का : तो ?
लड़की : 2 ड्रेस दिलवा दे ना
दो लड़कियां आपस में बातें कर रहीं थी
पहली लड़की: आज के बाद किसी भी लड़के पर विश्वास नहीं करुँगी। सब साले झूठे, धोखेबाज़ होते हैं।
दूसरी लड़की: क्यों क्या हुआ? तेरे बॉयफ्रेंड ने तुझे कुछ कहा क्या?
पहली लड़की: नाम मत लो उस झूठे, धोखेबाज़ का। मैं तो आज के बाद उसका मुंह भी नहीं देखूंगी।
दूसरी लड़की ने हैरानी से पूछा: क्यों, ऐसा क्या हो गया? क्या तुमने उसे किसी और लड़की के साथ पकड़ लिया है?
पहली लड़की: अरे नहीं, उसने मुझे मेरे दूसरे बॉयफ्रेंड के साथ देख लिया। जबकि उसने मुझे कल कहा था कि वो कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications