जब डॉक्टर ने पूछा मरीज से.. तुम दिन में कितनी सिगरेट पीते हो?
डॉक्टर मरीज सेः तुम दिन में कितनी सिगरेट पीते हो?
मरीजः जी 20
डॉक्टरः देखो अगर मुझसे इलाज करना हो तो तुम्हे सिगरेट से परहेज करना होगा, एक काम करो , एक नियम बना लो, सिर्फ भोजन के बाद ही एक सिगरेट पियोगे
मरीज ने डॉक्टर की बात मानकर इलाज शुरू किया।कुछ ही महीने बाद मरीज का स्वास्थ एकदम सुधर गया।
डॉक्टरः देखा मेरे बताये गए परहेज से तुम्हारा स्वास्थ कितना सुधर गया।
मरीजः लेकिन डॉक्टर साहब दिन में 20 बार भोजन करना भी तो कोई सरल काम नहीं है।
जब मिले दो गप्पी...
रानू: यार इस बार मै अपनी दादी के यहां ठण्ड के मौसम में गया था वहां ठण्ड इतनी अधिक थी कि दादी ने भैंस का दूध दुहा , तो वह फौरन आइसक्रीम बन गया
शानू: यार , मैं पिछली गर्मी में अपने दादाजी के यहां गया था | वहां गर्मी इतनी अधिक थी कि दादाजी ने प्लेट में एक अण्डा फोडा,तो फौरन आमलेट बन गया |












Click it and Unblock the Notifications