जब उसने कहा-नारी सम्मान सेवा पर काम कर रहा हूं
अंकल : बेटा क्या करते हो?
लड़का : नारी सम्मान सेवा पर काम कर रहा हूं
अंकल : सोशल वर्कर हो?
लड़का : नहीं अंकल फेसबुक पर सब लड़कियों की फोटो लाइक करता हूं....
इस घड़ी को ठीक करने का क्या लोगे?
एक बार पप्पू ने घड़ी बनाने वाले से पूछा कि इस घड़ी को ठीक करने का क्या लोगे?
घड़ीवालाः जितनी कीमत है, उसका आधा दे देना।
अगले दिन जब घड़ीवाले ने पप्पू से जब अपना मेहनताना मांगा तो पप्पू ने उसे दो थप्पड़ मार दिए।
घड़ीवाला: यह क्या किया तुमने?
पप्पू : कुछ नहीं, जब मैंने घड़ी लेने की जिद की थी, तो मेरे पिताजी ने मुझे चार थप्पड़ मारे थे।
क्या कर रेला है सर्किट ?
मुन्ना : क्या कर रेला है सर्किट ?
सर्किट : भाई बल्ब पर बाप का नाम लिख रेला हुं..
मुन्ना : क्यों.. !
सर्किट : भाई, बाप का नाम रौशन करना है।













Click it and Unblock the Notifications