टेंशन से बाल गिरने से टेंशन
टेंशन से बाल गिरने से टेंशन
राकेश- यार मेरे बाल बहुत गिर रहे हैं।
नीरज- पर कैसे?
राकेश- टेंशन से।
नीरज- किस बात की टेंशन?
राकेश- बाल गिरने की।
पंखा मेल या फीमेल
अध्यापक (छात्र से)- बताओ पंखा मेल है या फीमेल?
छात्र (अध्यापक)- अगर खेतान का है तो मेल और उषा का है तो फीमेल होगा।
25 रूपये में पाव भाजी
अगर 25 रुपये में पाव भाजी मिलती है तो 100 रुपये में क्या मिलेगा..?
संता- पूरी भाजी..
6 घंटे का स्कूल
अध्यापिका (चिंटू से)- तुम लोग रोज 8 घंटे सोया करो।
चिंटू (अध्यापिका से)- लेकिन सर! स्कूल तो सिर्फ 6 घंटे का ही होता है।
संता की पार्टी
संता (बंता से)- आज पार्टी किस खुशी में?
बंता (संता से)- मेरा स्कूटर खो गया है।
संता- तो..
बंता- शुक्र मानो मैं उस पर नही बैठा था वरना मैं भी गुम हो जाता।
जेब कतरा और पुलिस
पुलिस (चोर से)- वादा करो आगे से जेब नही काटोगे।
चोर (पुलिस से)- मैं वादा करता हूं, अब आगे से नही पीछे से जेब काटूंगा।












Click it and Unblock the Notifications