Jokes: टीचर- 'भाईचारा’ शब्द पर कोई वाक्य बनाओ? छात्र का जवाब सुन हो जाएंगे लोट-पोट
JOKES: अगर जिंदगी में स्वस्थ रहना हो तो हंसना बेहद जरूरी है। इस भाग दौड़ भरी जिंदगी के चलते अब लोग ज्यादा टेंशन में रहने लगे हैं। आपके लिए कई गुदगुदाने और मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे।
एक बीमार शराबी डॉक्टर के पास गया और बोला- डॉक्टर साहब मैं बीमार हो गया हूं
डॉक्टर बोला - तुम्हारा लिवर फूल गया है.
शराबी - इसका मतलब यह हुआ कि अब इसमें और ज्यादा दारू आ सकती है.
डॉक्टर सन्न और शराबी खुशी से उछल पड़ा
टीचर- 'भाईचारा' शब्द का प्रयोग करते हुए कोई वाक्य बनाओ?
मिट्ठू- मैंने दूध वाले से पूछा- तुम दूध इतना महंगा क्यों बेचते हो, तो वह बोला 'भाई चारा' महंगा हो गया है

वैलेंटाइन के दिन लड़का सुबह ही तैयार हो गया।
पिता- बेटा कहां जा रहा है?
बेटा- अरे पापा, आज वैलेंटाइन डे है ना
पिता- मतलब तेरी भी गर्लफ्रेंड है?
बेटा- अरे नहीं पापा मैं तो कपल्स पे लाठी चार्ज करने जा रहा हूं।
पप्पू - वेटर, ऐसी चाय पिलाओ जिसे पीकर मन झूम उठे और बदन नाचने लगे.
वेटर- सर हमारे यहां भैंस का दूध आता है, नागिन का नहीं.
कंजूस बाप (बेटे से)- मेरी ख्वाहिश है कि तू बड़ा होकर वकील बने.
बेटा- क्यों?
कंजूस बाप- ताकि मेरा काला कोट तुम्हारे काम आ जाए
पड़ोसन- बहन, नया हार तो बहुत अच्छा है, कितने का पड़ा सालू- ज्यादा नहीं,
दो दिन झगड़ा, एक दिन भूखी सोती हूं, 2 दिन का मौन व्रत और थोड़ा रोना धोना
पड़ोसन- वाह कल से मैं भी यही करूंगी












Click it and Unblock the Notifications