लड़कों ने व्हाटसएप पर डाला अपने बचपन का स्टेटस
जिन्हें बचपन में उनकी मम्मी घसीटते हुए.....स्कूल छोड़ के आती थी.....वो लड़के भी आजकल व्हाट्सऐप पर 'स्टेटस' डाल रहे है......"I miss my School Dayzzz...

...................................................................
एक कंजूस अपने बेटे को पीट रहा था।
पड़ोसी: क्यों पिट रहे हो बच्चे को...?
बनिया: मैंने इसको कहा कि 1-1 सीढी छोड़कर चढ़, चप्पल कम घिसेगी। नालायक 2-2 सीढ़ी छोड़कर चढ़ा,पाजामा फाड़ लिया।
...................................................................
एक पुराने दोस्त का फोन आता हैं मैं - वाह.......आज बहुत दिन बाद याद आया दोस्त - नहीं यार, गलती से लग गया था। इज्जत की watt लगा दी।
...................................................................
पत्नी ने पति को कॉल किया : कहां हो अभी तक घर नहीं आये ?
पति : तुम्हें वो ज्वेलरी की दुकान याद है जहाँ तुम्हें हीरे का एक हार पसन्द आया था ? लेकिन तब मेरे पास इतने पैसे नहीं थे कि तुम्हें दिला पाता।
पत्नी : हाँ याद है।
पति : फिर मैंने कहा था जब मेरे पास पैसे होंगे मैं तुम्हे जरूर दिलवाऊंगा।
पत्नी : खुश होकर हाँ बिलकुल याद है।
पति : बस मैं उसी दुकान के सामने वाले सलून में बाल कटवा रहा हूँ थोड़ा लेट आऊंगा।
...................................................................
5 साल का बच्चा: आई लव यू मां।
मां: आई लव यू टू बेटा।
16 साल का लड़का: आई लव यू मॉम।
मां: सॉरी बेटा, पैसे नहीं हैं!
25 साल का लड़का: आई लव यू मां।
माँ: कौन है वो चुड़ैल ? कहां रहती है?
35 साल का आदमी: आई लव यू माँ।
मां: बेटा मैंने पहले ही बोला था, उस लड़की से शादी मत करना! और सबसे बढ़िया..
55 साल का आदमी: आई लव यू मां।
मां: बेटा, मैं किसी भी कागज़ पर साइन नहीं करूंगी।












Click it and Unblock the Notifications