एक भैंस घबराई हुई भागी जा रही थी तो चूहे ने किया सवाल

एक भैंस घबराई हुई भागी जा रही थी।
एक चूहे ने पूछा- क्या हुआ बहन कहां भागे जा रही हो।
भैंस- जंगल में पुलिस हाथी पकड़ने आई है।
चूहा- पर तुम क्यों भाग रही हो तुम तो भैंस हो।
भैंस- यह भारत है भाई।
पकड़े गए तो बीस साल तो अदालत में यह सिद्व करने में ही लग जाएंगे कि मैं हाथी नहीं भैंस हूं। यह सुनते ही चूहा भागने लगा।
...............................................................
पापा ने दिए बिजली बिल के पैसे तो बेटे ने खरीदी लॉटरी
कल पापा ने मुझे बिजली बिल के रुपए दिए लेकिन मैंने उन पैसों को लॉटरी में लगा दिया। उसके बाद घर आया तो पापा ने पूछा- कि बिल भर दिया तो मैंने डरते हुए पापा को बता दिया कि मैंने पैसे लॉटरी में लगा दिए।
पापा ने बहुत मारा लेकिन जब पापा ने अगले दिन सुबह दरवाजा खोला तो सामने एक नई swift desire गाड़ी खड़ी थी। सबकी आंखों में आंसू थे सबसे ज्यादा मेरे थे। क्योंकि वो गाड़ी बिजली विभाग से थी वो घर की बिजली लाइन काटने आए थे।
पापा ने फिर बहुत मारा।
...............................................................
कार्डियोलोजिस्ट और गब्बरसिंह में क्या समानता है ? दोनों यही सलाह देते है कि तूने नमक खाया है अब गोली खा।
...............................................................
दामाद ने ससुर को दिया हास्यास्पद जवाब
ससुर फोन पर- दामाद जी कल आपके साले के लिए लड़की देखने जा रहे हैं, हो सके तो आप भी चलिए साथ।
आप लोग ही देख आओ मेरा तो खुद का फैसला गलत हुआ पड़ा है।
...............................................................
माई कुछ दे दे! भिखारी ने एक घर में आवाज लगाई
भिखारी: माई कुछ दे दे! अंदर से एक महिला चिल्लाते हुए निकली।
महिला : दिखते तो हट्टे-कट्टे हो, भीख मांगते शर्म नहीं आती।
भिखारी : बहन जी , आप भी तो दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ से भी काफी सुंदर दिखती हो लेकिन गृहणीं बन के रह गयीं हैं।
महिला : रूक, पिज्जा मंगवाती हुं तेरे लिए ..............जाना मत।
...............................................................












Click it and Unblock the Notifications