एक बार एक मुक़दमे में जब गवाह बना दी गई एक बाई
एक बार एक मुक़दमे में बाई गवाह बना दी गई।
बाई कोर्ट में जाकर खड़ी हो गई, दोनों वकील भी बाई के गांव के ही थे!
पहला वकील बोला : "बाई तुम मुझे जानती हो?
बाई बोली : हाँ ! तुम तो कल्लू के बेटे हो न,
तेरा बाप तो बड़ा सीधा आदमी था।
पर तुम, तुम तो एक नम्बर के झूठे हो।
झूठ बोल बोलकर तुम तो लोगों को ठगते हो।
"झूठे गवाह" बनाकर केस जीतते हो।
इसीलिये तो सब आदमी परेशान हैं, और तो और तुम्हारी बहू भी परेशान होकर छोड़ कर भाग गई।
वकील बेचारा चुप होकर के देखने लगा। उसने सोचा मेरी तो बेइज्जती हो गई अब दूसरे की और करा दूँ!!
उस वकील ने थोड़ी देर में दूसरे वकील की तरफ इशारा कर के पूछा : बाई इन्हें जानती हो ?
बाई बोली : हाँ : ये तो लालू का बेटा है, इसके बाप ने कितना पैसा लगा के इसको पढ़ाया, लेकिन ये भी निकम्मा निकला। पूरी जिंदगी लड़कियों के पीछे पड़ा रहा।
इसका चक्कर तुम्हारी बहू के साथ भी तो था। तुम्हें नही पता?!!!
(कोर्ट में बैठी जनता हँसने लगी)
जज बोला :- "ऑर्डर ऑर्डर"
और दोनों वकीलों को अपने चैंबर में बुलाया।
जज बोला : सुनो, अगर तुम दोनों में से किसी ने भी इस बाई से पूछा कि :
"जज साहब को जानती हो क्या "
तो हम तुम दोनों को लाल किले के बाहर गोली मरवा देंगे।

................................................................................
आज एक लड़की मिली फेसबुक पर।
कहने लगी यू आर सो क्यूट।।
मैंने उठ कर जाके शीशा देखा।
फिर मुह धोकर शीशा देखा।
फिर क्रीम लगा कर शीशा देखा।
फिर मैं समझ गया ये पक्का रिचार्ज कराने के चक्कर में है।












Click it and Unblock the Notifications