संता ने दिया इंटरव्यू
संता ने दिया इंटरव्यू
संता ट्रैफिक पुलिस के इंटरव्यू के लिए गया!
इंस्पेक्टर ने पूछा: एक आदमी गधे की सवारी करता हुआ रोड से जा रहा है, और उसने हेलमेट नहीं पहना तो क्या आप उसे दण्डित करेंगे?
संता: नहीं!
इंस्पेक्टर: क्यों?
संता: क्योंकि हेलमेट 2 व्हीलर के लिए जरूरी है, 4 व्हीलर के लिए नहीं!
जिंदगी भर गोली खानी है
चिकित्सक के यहाँ से वापस आने के बाद रामलाल बहुत चिंतित हो कर बैठ जाता है!
यह देख उसकी पत्नी उससे पूछती है, "क्या बात है आप किसी बात से परेशान लग रहे हैं ?"
इस पर रामलाल जवाब देता है, "डॉक्टर ने मुझे कहा है कि अब मुझे अपने बचे हुए जीवन के हर दिन एक गोली खानी पड़ेगी!"
यह सुन पत्नी बोली , "तो क्या बहुत से लोग अपने पूरे जीवन हर दिन एक गोली खाते हैं ?"
इस पर पति बोला," हाँ जानता हूँ, पर मुझे डॉक्टर ने केवल चार ही गोलियां दी हैं!"
भगवान ने क्या हाल किया
एक बार एक किसान एक बंजर ज़मीन का टुकड़ा खरीदता है, जिसे की वह एक संपन्न उद्यम में बदलने की लालसा रखता है, जब वह उस खेत को खरीदता है तो उसमे बहुत सारी जंगली झाड़ियाँ और जंगली पौधे लगे हुए होते और उस खेत की बाड़ भी टूटी हुई होती है!
एक दिन वह किसान अपने खेत में काम कर रहा होता है तो वहां गाँव का एक उपदेशक आता है, और उस किसान को आशीर्वाद देता है की, "मैं कामना करता हूँ कि, तुम और भगवान् साथ मिल कर अपने सपनों को पूर्ण कर सको!
कुछ महीनों जब वह उपदेशक फिर से उस जगह से गुज़रता है, तो रुक कर उस पूरे खेत को निहारता है और देखता है की वह जगह अब पूरी तरह से बदल चुकी होती है, जहां की अब बहुत सारे पशु और मवेशी चारा खा रहे होते हैं, और साथ ही हरी-भरी फसल लहलहा रही होती है!
यह देख वह उपदेशक उस किसान से कहता है, "देखा तुमने और भगवान् ने साथ मिल कर क्या कमाल कर दिखाया है!"
इस पर किसान जवाब देता है, "जी हाँ बाबा, और आपको तो याद ही होगा की जब भगवान् अकेले काम करते थे तो इस खेत का क्या हाल था!"












Click it and Unblock the Notifications