छुट्टी के बाद संता का बेटा स्कूल में
छुट्टी के बाद पप्पू स्कूल में
2 महीने की गर्मियों की छुट्टियों के बाद पप्पू अपने स्कूल जाता है!
अभी उसके स्कूल शुरू हुए एक हफ्ता भी नहीं गुज़रा होता है कि उसके स्कूल से उसकी अध्यापिका जीतो को फ़ोन करती है और कहती है;
अध्यापिका: क्या मैं पप्पू की माता जी से बात कर सकती हूँ?
जीतो: जी हाँ कहिये मैं बोल रही हूँ!
अध्यापिका: जी आपके पप्पू ने अपनी शैतानियों से सारे स्कूल की नाक में दम कर रखा है!
अध्यापिका की बात सुन कर जीतो तुरंत जवाब देती है;
जीतो: वाह मैडम जी वाह आपने तो एक हफ्ते में ही फ़ोन कर दिया, पिछले 2 महीने से जब उसने मेरा जीना मुहाल किया हुआ था तो मैंने तो कभी आपसे उसकी शिकायत नहीं की!
बीमा कंपनी में महिला
एक बार एक औरत का पति मर जाता है तो वह बीमा कंपनी के दफ्तर में अपने पति के बीमा की रकम लेने पहुँचती है और वहां बैठे मैनेजर से कहती है;
महिला: मैनेजर साहब, मेरे पति गुजर गए हैं और अब मुझे उनकी बीमा की जमा की हुई रकम चाहिए!
महिला की बात सुन मैनेजर जवाब देता है;
मैनेजर: ओह मुझे यह सुन कर बड़ा दुःख हुआ कि....
तभी अचानक मैनेजर की बात को बीच में ही काटते हुए महिला बोली;
महिला: जरूर हो रहा होगा, क्योंकि हर जगह मर्दों का यही हाल है, जब भी औरत को चार पैसे का फायदा होने लगता है तो उन्हें बड़ा दुःख होता है!
वकील और जज की लड़ाई
एक बार अदालत में किसी मुक़दमे को लेकर दो वकीलों के बीच जिरह हो रही होती जो कि बाद में लड़ाई में तब्दील हो जाती है और बात गाली गलौच तक पहुँच जाती है, माहौल को गर्म होता देख जज कड़क आवाज़ में एक वकील से कहता है, " सुनो अब तुम अपनी हदें पार कर रहे हो जिसके चलते तुम्हे अदालत से निकाला जा सकता है!"
यह सुन गुस्से से भरा वकील पलट कर जज से सवाल करता है, " कौन साला ऐसा कहता है?"
वकील कि बात सुन जज भड़क जाता है और धमकी भरे लहज़े में वकील से कहता है,"तुम ने मुझे साला बोला?"
जज कि बात सुन वकील कहता है, "नही मी लॉर्ड, मैं तो बस यह पूछ रहा था कि कौनसा लॉ ऐसा कहता है?"












Click it and Unblock the Notifications