संता का बेटा टॉप बिजनेसमैन
संता का बेटा टॉप बिजनेसमैन
पढ़ाई में अच्छा ना होने की वजह से संता अपने बेटे पप्पू को हमेशा डांटता रहता था।
एक दिन जब दोनों इकट्ठे बैठ कर टीवी देख रहे थे तो अचानक से पप्पू, बोला, पापा मैं जब अपना व्यापार करूंगा तो देख लेना अच्छे-अच्छों के हाथ में कटोरा पकड़ा दूंगा।
संता ने ये सुना और हैरानी से पप्पू से पूछा, बेटा वो कैसे?
बेटा मुस्कुराते हुए बोला, गोल-गप्पे बेचकर।
शादी के बाद पत्नी
शादी के बाद पत्नी कैसे बदलती है, जरा गौर कीजिए।
पहले साल- मैंने कहा जी खाना खा लीजिए, आपने काफी देर से कुछ खाया नहीं।
दूसरे साल- जी खाना तैयार है, लगा दूं?
तीसरे साल- खाना बन चुका है, जब खाना हो तब बता देना।
चौथे साल- खाना बनाकर रख दिया है, मैं बाजार जा रही हूं, खुद ही निकालकर खा लेना।
पांचवे साल- मैं कहती हूं आज मुझसे खाना नहीं बनेगा, होटल से ले आओ।
छठे साल- जब देखो खाना, खाना और खाना, अभी सुबह ही तो खाया था।












Click it and Unblock the Notifications