संता और संतानी
संता और संतानी
संता की पत्नी संतानी एक रात देर से घर आई ..
घर आते ही उसने काफी धीरे से अपने बेडरूम का दरवाज़ा खोला
बिस्तर पर आते ही उसने देखा की रजाई के अन्दर दो की जगह चार पैर हैं..
संतानी ने धीरे से पड़ोस वाले कमरे से मोगरी निकाली और रजाई को तब तक धुना जब तक उसमें से आवाज़ आना बंद नहीं हो गई..
ये सब कर संतानी किचन में पानी पीने गई
लेकिन ये क्या ..!!!!!
किचन में घुसते ही उसे संता मिला जो वहां एक किताब पढ़ रहा था ..
संतानी को देख संता- डार्लिंग तुम आ गई ..
तुम्हारे माँ-पापा आज शाम ही हमारे घर आये थे तो मैने उन्हें अपने बेड रूम में रुका दिया है..उम्मीद है तुम उनसे मिल आई होगी !!
टीचर और विद्यार्थी
टीचर चिंटू से...
टीचर : तुम रोज 8 घंटे सोया करो...
चिंटू : लेकिन मेडम, स्कूल तो सिर्फ 6 घंटे का ही होता है!
संता को हो गया प्यार
संता को बसंती से प्यार हो गया।
वह उससे शादी का प्रस्ताव लेकर उसके लखपति बाप के पास गया।
बसंती के लखपति बाप ने संता से पूछा, "अगर मेरी लड़की गरीब बाप की बेटी होती तो क्या फिर भी तुम उसे प्यार करते??"
संता ने तुरंत ही जवाब दिया, "हां।"
बसंती के लखपति बाप ने कहा, "बस. मैं अपनी बेटी का विवाह तुमसे नहीं करूंगा। मुझे परिवार में मूर्खों की संख्या नहीं बढ़ानी है।"












Click it and Unblock the Notifications