ट्रैफिक रूल्स पालन करने पर संता को मिला पुरस्कार
संता ने कहा कि कम अंडे दिए जो गोली मार दूंगा
एक बार पोल्ट्री के व्यापार में घाटा होने के बाद संता ने सभी मुर्गियों से कहा;
संता: "कल जिसने भी दो से कम अंडे दिए मैं उसे गोली से उड़ा दूंगा!
अगली सुबह संता जब वापस पोल्ट्री फॉर्म आया तो उसने देखा की सभी मुर्गियों ने दो-दो अंडे दिए हुए थे, बस एक ने मात्र एक अंडा दिया हुआ था!
यह देख संता ने कड़क आवाज़ में उस से पूछा, "तुमने सिर्फ एक अंडा क्यों दिया क्या तुम्हे याद नहीं मैंने क्या कहा था"?
जैसे ही संता की बात खत्म हुई सामने से जवाब आया," साहब यह एक अंडा भी मौत के डर से दिया है वर्ना मैं तो मुर्गा हूं!
संता की पासबुक
एक दिन संता बहुत परेशान बैठा हुआ था, तो उसे परेशान देख कर उसकी पत्नी जीतो उस से पूछती है;
जीतो: सुनो जी क्या बात है, बहुत परेशान लग रहे हो?
संता: मैंने अभी एक ऐसी बुक पढ़ी है जिसे पढने के बाद मेरा दिल बैठा जा रहा है!
जीतो: ऐसी कौन सी बुक पढ़ ली तुमने?
संता: मेरे बैंक की पासबुक!
ट्रैफिक रूल्स पालन करने पर संता को मिला पुरस्कार
पुलिसवाले ने संता की कार को रोका और संता से कहा;
पुलिसवाला: यह सुरक्षा सप्ताह है और क्योंकि आप सीट बेल्ट पहन कर कार चला रहे हैं, इसलिए आपको 5,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाता है, आप इस पुरस्कार का क्या करोगे?
संता: मैं इस पुरस्कार से अपना ड्राईविंग लाइसेन्स बनवाऊंगा!
संता कि बात सुन पिछली सीट पर बैठी उसकी माँ बोली, इसकी बात का यकीन मत करना, ये शराब पीकर कुछ भी बोलता है!
अभी संता की माँ की बात ख़त्म भी नहीं हुई थी कि पिछली सीट पर बैठा हुआ संता का बाप बोला, "मुझे पता था कि चोरी की कार में हम ज्यादा दूर नहीं जा पाएंगे"!
तभी गाडी की डिक्की में से पप्पू की आवाज़ आई;
पप्पू:पापा हमने बार्डर पार कर लिया क्या?












Click it and Unblock the Notifications