वो देखो चांद का टुकड़ा जा रहा है
शीला अपनी खूबसूरती के बारे में चमेली को बता रही थी : पता है, इस उम्र में भी लड़के मुझे 'चांद' कहकर छेड़ते हैं।
चमेली : लेकिन अब तो तुम 16 साल की लड़की की मां हो, फिर भी तुम्हें छेड़ते हैं?
शीला : हां, कल मैं अपनी बेटी मुन्नी के साथ बाजार जा रही थी तो दो लड़के मेरी बेटी की तरफ देखकर कह रहे थे कि वो देखो चांद का टुकड़ा जा रहा है।
पापा तो बिल्कुल गंजे हैं
संता(मम्मी से): पापा तो बिल्कुल गंजे हैं।
मम्मी (बेटे से): नहीं बेटा, ऐसा नहीं कहते।जानते हो, जिसके सिर पर बाल नहीं होते, वह बहुत ही होशियार इंसान होते हैं।
संता: अच्छा, अब मैं समझा कि आपके सिर पर इतने बाल क्यों है।
आई लव यू
संता: आई लव यू
युवती: तुम पागल हो क्या? मैं शादीशुदा हूं, मेरा पति है। एक बॉयफ्रेंड भी है ऑफिस में। मेरा एक्स-बॉयफ्रेंड भी मेरे पड़ोस मे रहता है। कल ही मेरे बॉस ने भी प्रपोज किया है। मैं उन्हें मना नहीं कर सकतीं, प्रमोशन का सवाल है। और इन सबको छोड़ भी दूं तो भी... मेरा एक स्कूल फ्रेंड के साथ सीरियस मैटर है।
संता: देख ले, कहीं मुझे भी एडजस्ट कर लो।












Click it and Unblock the Notifications