मेरी बीवी 4 महीनों में गायब हो जायेगी

एक बार संता बार में बैठकर कागज पर कुछ गुणा-भाग कर रहा था और पागलों की तरह हँस रहा था।
तभी वहां बंता आया और उसने संता से पूछा, "क्या हुआ संता, तुम इतने खुश क्यों हो?"
संता (हँसते-हँसते): ओ यार, आजकल मेरी पत्नी डाइटिंग पर है और पिछले 4 दिनों में उसने 5 किलो वजन घटा लिया है।
बंता: तो फिर इसमें इतना हँसने वाली क्या बात है?
संता: ओ यार, अभी-अभी मैंने सारा हिसाब लगाया है कि अगले 4 महीनों में वह पूरी तरह से गायब हो जाएगी।

ओल्ड संता जवान हो रहा है

ओल्ड संता अपने दोस्त से - "लगता है ज्यों ज्यों उम्र बढती जा रही है...मेरे अंदर भी ताकत बढ्ती जा रही है, लग रहा है कि मैं जवान हो रहा हूं"
दोस्त - "कैसे?"
ओल्ड संता - "आज से दस साल पहले मै सौ रुपये की चीनी बडी मुश्किल से उठा पाता था , पर आजकल मै आराम से उठा लाता हुं "

आपने बेटे का उंगली चूसना कैसे छुडाया ?

दो महिलाएं कुछ समय बाद मिलीं तो एक ने पूछा - बहन आपने राजू बेटे का उंगली चूसना कैसे छुडाया ?
दूसरी महिला- कुछ खास नहीं उसकी नेकर ढीली सिल दी हैं , वह उसे ही पकडे रहता हैं |

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+