जब लड़का-लड़की की जगह सलाद पैदा हो गया
संता अपनी गर्भवती बीवी को हॉस्पीटल ले गया और नर्स से बोला;
अगर लड़का हो तो कहना कि टमाटर हुआ है और अगर लड़की हो तो कहना प्याज हुई है.!
इत्तेफाक से लड़का लड़की दोनों हो जाते हैं और नर्स कन्फ्यूजन
में बाहर आयी और बोली;
सर बधाई हो.'सलाद' हुआ है.!!
परीक्षा में अण्डे खुद देती है
संता- हमारी टीचर हमेशा हमें मुर्गा बनाती है।
बंता- हां तो
संता- और परीक्षा में अण्डे खुद देती है।
खुद पर सबसे ज्यादा गर्व कब होता है?
संता: बता खुद पर सबसे ज्यादा गर्व कब होता है?
बंता - जब परीक्षा हॉल में कुछ आता न हो, और पीछे से टीचर आकर कहे, कॉपी छुपा लो, पीछे वाला देख रहा है.
कसम से सीना चौड़ा हो जाता है।
टाइटैनिक के साथ संता भी डूब रहा था और डूबते हुए हंस भी रहा था।
उसका दोस्त उससे बोला-ओए, ऐसी सिचुशन में तू हंस क्यों रहा है?
संता बोला-शुक्र है यार, मैंने रिटर्न टिकट नहीं खरीदा था!












Click it and Unblock the Notifications