आज रात अकेली है, बुझ गये दिये...आकर मेरे पास
एक दिन संता की प्रेमिका घर में अकेली थी और उसे संताकी बहुत याद आ रही थी।
प्रेमिका ने सोचा कि अच्छा है घर में कोई नहीं है, मैं संता को फोन कर बुला लेती हूं।
उसने संता को फोन किया... और कहा - रात अकेली है, बुझ गये दिये...आज मैं घर में अकेली हूं, आ जाओ...!
संता बोला - पगली, तू मेरे घर आ जा...,
यहां सब लोग हैं, तेरा मन लगा रहेगा...!
अविवाहित और विवाहित का अंतर?
अध्यापक : उसने कपड़े धोए, और उसे कपड़े धोने पड़े। इन दोनों वाक्यों में अंतर बताओ।
संता: सर, पहले वाक्य से व्यक्ति के अविवाहित होने और दूसरे से उसके विवाहित होने का पता चलता है।
मेले में बहुत भीड़ थी
एक साहब एक महिला से कहने लगे - माफ कीजिए मैं कुछ देर आपसे बातें करना चाहता हूं |
महिला - लेकिन क्यों?
साहब - दरअसल मेरी पत्नी खो गई है वह मुझे आपसे बातें करते हुए देखेगी तो गोली की तरह यहां पहुंच जाएगी |












Click it and Unblock the Notifications