बहू ने सास से पूछा कि अब लाश का क्या करें
बहू ने मां से पूछा अब लाश का क्या करें
एक बार एक बहू अपनी सास के पास जाती है और कहती है;
बहू: मां जी, कल रात को उनसे मेरी लड़ाई हो गई!
बहू की बात सुन सास उसे बड़े ही प्यार से समझाते हुए कहती है;
सास: कोई बात नहीं बहू, यह सब तो पति-पत्नी के बीच होता ही रहता है!
सास की बात सुन बहू जवाब देती है;
बहू: माँ जी वह तो मैं भी जानती हूँ, लेकिन अब लाश का क्या करें?
पागलों का अस्पताल
एक बहुत बड़ा पागलों का डॉक्टर अस्पताल में राउंड के लिए जाता है।
वहां पागलों का चेकअप करते हुए, एक पागल को देखा और चुपचाप उसके पास बैठ गया।
डॉक्टर ने उससे पूछा: 'तुम पागल कैसे हो गये'
पागल रोते हुए बोला: मैनें एक विधवा से शादी की, पर उसकी एक जवान बेटी थी, जिससे मेरे बाप ने शादी की।
ऐसे में मेरी बेटी मेरी मां बन गयी, फिर उनके घर बेटी हुई, तो वो मेरी बहन बन गयी, मगर मैं उसकी नानी का पति बन गया।
इसलिये वो मेरी नवासी भी हुई, इसी तरह मेरा बेटा हुआ जो अपनी दादी का भाई बन गया और मैं अपने बेटे का भांजा।
और मेरा बाप मेरा दामाद बन गया, और मेरा बेटा अपने दादा का साला बन गया और.....
डॉक्टर चीखते हुए: '' अबे चुप कर साले मुझे भी पागल करेगा क्या?''
लंबा जीवन जीने का नुस्खा
एक बार संता डॉक्टर के पास जाता है और डॉक्टर से कहता है;
संता: डॉक्टर साहब, कोई ऐसा नुस्खा बताइए जिस से मैं लम्बा जीवन जी सकूं!
संता की बात सुन डॉक्टर उसे बड़े गौर से देखता है और पूछता है;
डॉक्टर: क्या तुम्हारी शादी हो गयी है?
संता : नहीं डॉक्टर साहब!
डॉक्टर: तो जाओ जाकर शादी कर लो!
संता: क्या बात कर रहे हो डॉक्टर साहब, शादी करने से भी कहीं लम्बी उम्र होती है?
डॉक्टर: नहीं, शादी कर लेने से लम्बा जीवन जीने की इच्छा खत्म हो जाती है!












Click it and Unblock the Notifications