जब रिपोर्टर ने पूछा कि बम क्या तेज़ फटा था?
एक रिपोर्टर बुरी तरह घायल एक शख्स से पूछता है, "बम क्या तेज़ फटा था।"
घायल व्यक्ति गुस्से से बोला, "नहीं बे , बम रेंगकर मेरे पास आया और धीरे से बोला बुड़ुम।"
ना खा ओय, एक दम फीका है
एक पार्टी में संता प्लेट पर रखे टिशू पेपर को खाने की चीज समझकर चबाने लागता है।
ये देखकर बगल में बैठा बंता ने चिल्लाकर उससे कहा- "ना खा ओय, एक दम फीका है।"
ये हमारी टीचर हैं जिनका देहांत हो गया
क्लास की ग्रुप फोटो खिंच रही थी टीचर कुर्सी लिये सब बच्चोँ के बीच बैठी थी।
फोटो खिंचते ही टीचर ने बच्चोँ से कहा : जब तुम लोग बड़े होकर ये फोटो देखोगे तो कहोगे कि ये राजू है जो अमेरिका चला गया, ये चंदू है जो लंडन चला गया..! और ये पप्पू है
जो वहीँ का वहीँ रह गया....!
पप्पू गुस्से में तमतमा गया, बोला : और ये भी तो कहेंगे न टीचर कि ये हमारी टीचर हैं जिनका देहांत हो गया।












Click it and Unblock the Notifications