बस से उतरते ही छह साल का हो गया बच्चा
बस से उतरते ही छह साल का हो गया बच्चा
एक महिला और उसका बेटा बस स्टॉप पर खड़े बस का इंतज़ार कर रहे थे और माँ अपने बेटे से कहती है," बेटा अगर बस में कंडक्टर तुमसे तुम्हारी उम्र पूछे तो कहना कि तुम पांच साल के हो! इससे तुम्हारा किराया माफ़ हो जाएगा और तुम बस में निशुल्क सफ़र कर सकोगे!"!"
जैसे ही वह बस में चढ़ते हैं, कंडक्टर बच्चे से उसकी उम्र पूछता है!!"
यह सुन बच्चा बड़े ही गर्व से जवाब देता है, "मैं 5 साल का हूँ "!!"
क्योंकि कंडक्टर का भी उतनी ही उम्र का एक बेटा होता है इसीलिए वह मुस्कुरा कर बच्चे से पूछता है, " और आप 6 साल के कब हो जाओगे?"!"
बच्चा बड़ी मासूमियत से जवाब देता है, "जैसे ही मैं इस बस से उतरूंगा!"
रेस्टोरेंट में संता और बंता
एक दिन संता और बंता एक होटल में खाना खाने जाते हैं, और वेटर को एक प्लेट बटर चिकन लाने के लिए कहते हैं, जैसे ही वेटर बटर चिकन लेकर आता है, बंता झट से चिकन का बड़ा टुकड़ा उठा कर खाने लगता है!
यह देख संता को बहुत बुरा लगता है तो वह बंता से कहता है, "बंता खाने में तुम्हे थोडा धैर्य रखना चाहिए और खाने कि मेज़ पर थोड़ी तमीज से पेश आना चाहिए!"
यह सुन बंता, संता से पूछता है, " अच्छा अगर तुम्हे पहले चिकन उठाने का मौका मिलता तो तुम कौनसा टुकड़ा उठाते?"
संता जवाब देता है, " मैं निसंदेह ही छोटे वाला टुकड़ा उठता!"
यह सुन बंता तुरंत जवाब देता है, " जब तुम्हे छोटा टुकड़ा ही खाना था, तो अब तुम किस बात के लिए इतना तड़प रहे हो!"
हंसने पर सजा मिली
एक बार छह वर्षीय पप्पू जोर-जोर से रोता, सीढियों से नीचे उतरता हुआ आ रहा था!
यह देख उसकी माँ ने पूछा, "क्या बात है?"
सिसकियाँ भरते हुए पप्पू बोला, "पिताजी ऊपर दीवार पर एक चित्र लटकाने के लिए कील लगा रहे थे, तो गलती से उन्होंने हथौड़ा अपने ही अंगूठे पर मार लिया!"
पप्पू को चुप कराते हुए उसकी माँ बोली, " बेटा यह कोई बहुत गंभीर या घबराने वाली बात तो नहीं है, तो चलो अब ज़रा बहादुर बच्चों जैसे हँस कर दिखाओ!
पप्पू रोते हुए जवाब देता है, " ऊपर वही तो किया था!"












Click it and Unblock the Notifications