खुद पर सबसे ज्यादा गर्व तब हुआ...जब उन्होंने कहा...?
खुद पर सबसे ज्यादा गर्व तब हुआ...??
जब परीक्षा हॉल में कुछ नहीं आ रहा था और पीछे से मैडम ने कहा था
सीधे बैठ पीछे वाला देख रहा है..
कसम से सीना चौड़ा हो गया..

चाकू से पेड़ पर नाम गोदने से अच्छा है....
चाकू से पेड़ पर जानू का नाम गोदने से अच्छा है
कि
एक पेड़ अपनी जानू के घर के सामने लगाया जाए और रोज पानी देने के बहाने उसे देख भी आए

लोरी सुनाकर सुला क्यों नहीं देती?
पति : मुन्ना कब से रो रहा है, इसे लोरी सुनाकर सुला क्यों नहीं देती?
पत्नी :लोरी सुनाती हूं तो पड़ोसी कहते हैं कि भाभी जी इससे अच्छा तो मुन्ने को ही रोने दो।

माल्यार्पण करना
- कक्षा दसवीं की परीक्षा मे प्रश्न पूछा गया - "माल्यार्पण करना" का अर्थ बताओ
- होनहार छात्र ने लिखा -सरकारी बैकों द्वारा गरीब जनता की गाढी कमाई माल्या को अर्पण करने को ही माल्यार्पण कहते है।
- पप्पू - जो मेरी इच्छा पूरी करेगा उसको 1 लाख रूपये दूंगा ।
- गप्पू - बोल क्या इच्छा है तेरी ?
- पप्पू - मुझे 2 लाख रुपये चाहिए ।

जो मेरी इच्छा पूरी करेगा...

जनहित में जारी
यदि आप अपने बैंक के सामने से निकलेंगे
ओर आपका फेस CCTV मे आ गया
तो आपके खाते से 101 मुंह दिखाई के काट लिये जायेंगे..
- RBI












Click it and Unblock the Notifications