महिला ने दिया शादी का प्रस्ताव
महिला ने दिया शादी का प्रस्ताव
एक उम्रदराज विधवा और विधुर में पिछले पांच सालों से बड़ी गहरी दोस्ती थी। पुरुष ने आखिरकार महिला के आगे शादी का प्रस्ताव रख ही डाला। महिला ने फौरन हां कह दिया।
अगली सुबह जब वह जागा तो उसे ठीक से याद नहीं आया कि मेरे शादी के प्रस्ताव के बारे में महिला ने क्या जवाब दिया था। हां या ना। काफी देर तक कोशिश करने के बाद भी जब याद नहीं आया तो उसने महिला को फोन लगाया और पूछा कि कल मेरे शादी के प्रस्ताव पर उसने क्या जवाब दिया था, हां या ना।
महिला ने कहा- भगवान का लाख-लाख शुक्र है कि तुमने फोन कर लिया। जवाब तो मैंने हां ही दिया था पर मैं ये भूल गई थी कि किसको दिया था!
पुलिस और दोस्त
पुलिस- तुम्हारा दोस्त कैसे मरा?
संता- पता नहीं, वो बोला- मेरे पेट में चूहे कूद रहे है, तो मैंने उसे चूहे मारने की दवा खिला दी!












Click it and Unblock the Notifications